सेंसेक्स और निफ्टी में सीमित लेकिन स्थिर बढ़त
भारतीय शेयर बाजार में आज सकारात्मक शुरुआत देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में (sensex) सेंसेक्स करीब 100 अंकों की तेजी के साथ 85,600 के स्तर पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं निफ्टी भी मजबूती दिखाते हुए 26,200 के पार पहुंच गया।
मीडिया, मेटल और रियल्टी शेयरों में खरीदारी
बाजार की तेजी में मीडिया, मेटल और रियल्टी सेक्टर का अहम योगदान रहा। इन सेक्टर्स के ज्यादातर शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली, जिससे संबंधित इंडेक्स हरे निशान में बने रहे।
हफ्ते को तीसरे कारोबारी दिन आज यानी बुधवार, 24 दिसंबर को सेंसेक्स 100 अंक ऊपर 85,650 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 40 अंक की तेजी है, ये 26,220 के स्तर पर है।
सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में तेजी है। निफ्टी के 50 में से 34 शेयर्स चढ़ें हैं। NSE के मीडिया, मेटल और रियल्टी इंडेक्स ऊपर हैं। (IT) में गिरावट है।
ग्लोबल मार्केट में तेजी
- एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 0.13% ऊपर 4,122 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 0.093% ऊपर 50,460 पर कारोबार कर रहा है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.097% चढ़कर 25,799 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.24% बढ़कर 3,929 पर कारोबार कर रहा है।
- 23 दिसंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.16% ऊपर 48,442 पर बंद हुआ था। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट में 0.57% और S&P 500 में 0.46% की तेजी रही थी।
अन्य पढ़े: Ray Dalio: भारत पर अरबपति का बड़ा दांव
गुजरात किडनी के IPO में निवेश का आखिरी दिन
गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के IPO का आज आखिरी दिन है। इस इश्यू के जरिए कंपनी 2,20,00,000 नए शेयर बेचकर 250.80 करोड़ रुपए जुटाएगी।
कंपनी के शेयर्स 30 दिसंबर को इसके शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। कंपनी ने इस IPO का प्राइस बैंड 108 से 114 रुपए के बीच तय किया गया है।
रिटेल निवेशक मिनिमम ₹14,592 से निवेश कर सकते हैं
इस इश्यू के लिए रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 128 शेयर्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹114 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो आपको 14,592 रुपए लगाने होंगे।
वहीं रिटेल इनवेस्टर्स IPO के मैक्सिमम 13 लॉट यानी 1,664 शेयर्स के लिए बोली लगा सकते हैं। इसके लिए उन्हें मैक्सिमम 1,89,696 रुपए का निवेश करना होगा।
क्या शेयर बाजार में 90% लोगों का पैसा डूब जाता है?
एक लोकप्रिय अनुमान के अनुसार, शेयर बाजार (Share Bazar) में 90% लोग अपना पैसा गंवा देते हैं। इनमें नए और अनुभवी निवेशक भी शामिल हैं।
अन्य पढ़े: