Gold-Silver : आज सोना ₹412 और चांदी ₹327 सस्ती

Read Time:  1 min
Gold-Silver
Gold-Silver
FONT SIZE
GET APP

सोने-चांदी (Gold-Silver) के दाम में आज यानी 11 सितंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज सोना 412 रुपए सस्ता होकर 1,09,223 पर आ गया है। कल इसकी कीमत 1,09,635 प्रति 10 ग्राम थी

वहीं, चांदी (Silver) 327 रुपए कम होकर 1,24,267 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। कल एक किलो चांदी की कीमत 1,24,594 रुपए थी। गोल्ड ने 9 सितंबर को 1,09,635 रुपए और सिल्वर ने 1,24,770 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

इस साल सोना ₹33,000 और चांदी ₹38,000 महंगी हुई

  • इस साल अब तक सोने की कीमत 33,061 रुपए (40%) बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,09,223 रुपए का हो गया है।
  • चांदी का भाव भी इस दौरान 38,250 रुपए (43%) बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,24,267 रुपए प्रति किलो हो गई है।

4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत

Gold-Silver : दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,10,660 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,450 मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,10,510 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,130 कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,10,510 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,130 चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,10,730 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,150

सोना और चांदी को क्या कहते हैं?

सोना और चाँदी को बहुमूल्य माना जाता है क्योंकि ये प्रकृति में अत्यंत दुर्लभ हैं, और आभूषण या मुद्रा के रूप में बनाए जाने पर बेहद आकर्षक लगते हैं। सोना और चाँदी शुद्ध धातु के रूप में पाए जाते हैं जो अन्य तत्वों से बंधे नहीं होते, और अधिकांश अन्य धातुओं के विपरीत, ये आघातवर्धनीय और लचीले होते हैं।

सोने की खोज किसने की थी?चीन में सोने की खोज हुई थी

चीनी लोगों ने अन्य संस्कृतियों के साथ सोने का व्यापार शुरू किया, जिसके परिणामस्वरूप दुनिया के अन्य हिस्सों में भी सोना पाया जाने लगा। लगभग 700 ईसा पूर्व, तिब्बतियों ने सोने की खोज की और इसका उपयोग अपने देवताओं की मूर्तियाँ और आभूषण बनाने में किया।

अन्य पढ़ें:

https://hindi.vaartha.com/gold-rapid-movement-in-gold-prices/business/60769/

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।