Latest News Gold-Silver : आज सोना सस्ता, चांदी महंगी

Read Time:  1 min
Gold-Silver
Gold-Silver
FONT SIZE
GET APP

सोना ₹294 गिरा, चांदी ₹1.29 लाख प्रति किलो पहुंची

  • सोने की कीमत में आज ₹294 की गिरावट दर्ज की गई।
  • अब सोना ₹1,10,000 प्रति 10 ग्राम के करीब कारोबार कर रहा है।
  • वैश्विक बाजार में कमजोरी और घरेलू मांग में कमी को गिरावट का कारण माना जा रहा है।

चांदी की चमक बढ़ी

  • दूसरी ओर, चांदी की कीमत में तेज़ उछाल देखा गया है।
  • आज चांदी ₹1.29 लाख प्रति किलो पर बिक रही है।
  • इंडस्ट्रियल डिमांड और निवेशकों की बढ़ी रुचि के चलते कीमतों में तेजी आई है।

Gold-Silver : सोने के दाम में आज (Gold-Silver) यानी 19 सितंबर को गिरावट है। ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 294 रुपए गिरकर 1,09,873 पर आ गया है। इससे पहले कल ये 1,10,167 रुपए पर था

वहीं चांदी (Silver) भी 600 रुपए बढ़कर 1,28,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले 18 सितंबर को चांदी 1,27,100 रुपए पर थी। वहीं 16 सितंबर को सोने ने 1,10,869 रुपए और चांदी ने 1,25,756 रुपए के ऑल टाइम हाई बनाया था।

इस साल सोना ₹33,711 और चांदी ₹42,483 महंगी हुई

  • इस साल अब तक सोने की कीमत 33,711 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,09,873 रुपए हो गया है।
  • चांदी का भाव भी इस दौरान 42,483 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,28,500 रुपए प्रति किलो हो गई है।

दुनिया में सबसे सस्ता सोना कौन सा है?

इंडोनेशिया भी अच्छी क्लाविटी और दुनिया में सबसे सस्ता सोना के लिए जाना जाता है. इंडोनेशिया में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,330,266 IDR (इंडोनेशियाई रुपिया) प्रति 10 ग्राम, लगभग 71,880 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

धरती पर सोने की उत्पत्ति कैसे हुई?

सोना निश्चित रूप से इस ग्रह से नहीं आया है। वैज्ञानिक इस बात पर सहमत हैं कि यह उल्कापिंडों की बौछार से पृथ्वी पर आया था। इसकी उत्पत्ति किसी सुपरनोवा विस्फोट या दो न्यूट्रॉन तारों की टक्कर से हो सकती है। जैसा कि हम जानते हैं, सोना इतना कीमती खनिज है कि इसकी उत्पत्ति किसी साधारण खनिज से नहीं हो सकती ।

अन्य पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।