Latest Hindi News : चिराग ने सीट शेयरिंग पर रखी शर्त, जीत सुनिश्चित सीटों पर ही चुनाव लड़ेंगे

Read Time:  1 min
चिराग
चिराग
FONT SIZE
GET APP

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) नेता चिराग पासवान ने सीट बंटवारे को लेकर बड़ी शर्त रख दी है। चिराग पासवान (Chirag paswan) ने स्पष्ट किया कि उनके लिए सीटों की संख्या से ज्यादा मायने जीत की संभावना (Strike Rate) की है। उन्होंने कहा कि वे सिर्फ उन सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं जहां उनकी जीत लगभग निश्चित हो।

चिराग पासवान ने कहा, “सवाल सीट नंबर का नहीं है, सवाल स्ट्राइक रेट का है। हमें पता है कि हमें कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना है, लेकिन क्वालिटी यानी जीत सुनिश्चित सीटें ज्यादा अहम हैं। मैं उन सीटों पर ही चुनाव लड़ना पसंद करूंगा, जहां हमारी जीत पक्की हो।”

100% स्ट्राइक रेट की उम्मीद

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने 100 प्रतिशत स्ट्राइक रेट से चुनाव जीत दर्ज किया था। चिराग ने कहा, “मैं लोकसभा की तरह ही विधानसभा में भी ऐसी सीटें लेना चाहता हूं, जहां शत प्रतिशत जीत सुनिश्चित हो। दो-तीन सीटों का कम या ज्यादा होना मायने नहीं रखता, लेकिन जीत सुनिश्चित सीटें गठबंधन के लिए महत्वपूर्ण हैं।”

पिछले चुनाव में लोजपा का वोट प्रतिशत करीब 6 प्रतिशत था। पार्टी का दावा है कि अगर वे अधिक सीटों पर चुनाव लड़ती, तो यह प्रतिशत 10-11 तक जा सकता था।

एनडीए में सीट शेयरिंग का अपडेट

बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं। एनडीए में पांच प्रमुख दल हैं, और सभी दल अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, बिहार में सीट बंटवारे का ताजा आंकड़ा इस प्रकार है:

  • जदयू: 102-103 सीटें
  • भाजपा: 101-102 सीटें
  • लोजपा (चिराग पासवान): 25-28 सीटें
  • हम (जीतन राम मांझी): 6-7 सीटें
  • आरएलएम (उपेंद्र कुशवाहा): 4-5 सीटें

चिराग पासवान की शर्तों के कारण संख्या से ज्यादा सीटों के चयन और जीत सुनिश्चित सीटों के आधार पर बंटवारा भाजपा और जदयू के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है

चिराग पासवान अभी क्या है?

चिराग कुमार पासवान वर्तमान मोदी 3.0 कैबिनेट में कैबिनेट मंत्री हैं। इन्होंने 9 जून 2024 को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री के रूप मे शपथ ली ।

चिराग पासवान पहले क्या था?

चिराग रामविलास पासवान (जन्म 31 अक्टूबर 1982) एक भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व अभिनेता हैं, जो जून 2024 से 19वें खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री , 2021 से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पहले अध्यक्ष, 2019 से 2021 तक लोक जनशक्ति पार्टी के दूसरे अध्यक्ष और 2024 से हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से लोकसभा के सांसद हैं।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।