తెలుగు | Epaper

Alia Bhatt: बड़ी बहन के बॉयफ्रेंड संग पूल में मस्ती करती दिखीं आलिया भट्ट!

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle

फैंस बोले – रणबीर कहां है?

बॉलीवुड की चुलबुली अदाकारा आलिया भट्ट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह पूल में नजर आ रही हैं, और उनके साथ हैं बड़ी बहन शाहीन भट्ट के बॉयफ्रेंड। आलिया की मुस्कुराहट और हल्का-फुल्का अंदाज़ फैंस को बेहद पसंद आ रहा है, लेकिन कुछ लोग सवाल कर रहे हैं – “रणबीर कपूर कहां हैं?”

आलिया भट्ट अपनी बड़ बहन शाहीन भट्ट के काफी क्लोज हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ नजर आती हैं। अब हाल में ही आलिया की एक तस्वीर सामने आई है, इसमें वो अपनी बहन को बॉयफ्रेंड के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं।

आलिया भट्ट ने एक खास तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की है। इस तस्वीर में आलिया के साथ कोई खास नजर आ रहा है। ये कोई और नहीं बल्कि उनकी बड़ी बहन शाहीन भट्ट का बॉयफ्रेंड है। दोनों ही एक साथ पूल में मस्ती करते नजर आ रहे हैं और तस्वीर में आलिया भट्ट के चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान देखने को मिल रही है। ये तस्वीर अब वायरल हो गई है और इसके देखने के बाद आलिया भट्ट के फैंस अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। 

इशान के साथ खुश दिखी आलिया

सामने आई इस तस्वीर में आलिया रेड कल की मोनॉकिनी पहनी नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने वॉच कैरी की है। इसी पूल में उनके साथ शाहीन के बॉयफ्रेंड इशान मेहरा हैं। दोनों एक दूसरे के काफी करीब हैं और आलिया ने ईशान के कंधे पर हाथ रखा है।

आलिया के चेहरे पर खिली हुई मुस्कान हैं और वो काफी खुश नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए आलिया भट्ट ने कैप्शन में लिखा, ‘खूबसूरत सोमवार और साथ में पूल बूट कैंप। पावर्ड बाय इशान मेहरा।’ इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये तस्वीर आलिया ने जैसे ही पोस्ट की इसके स्क्रीन शॉट्स वायरल होने लगे। कई लोगों ने इस तस्वीर को देखने के बाद मजेदार रिएक्शन भी दिए। 

एक शख्स ने आलिया से सवाल किया, ‘आखिर रणबीर कहां हैं?’ वहीं एक और शख्स ने लिखा, ‘रणबीर को ये तस्वीर देखकर जलन हो सकती है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मेरी फेवरेट आलिया काफी खुश दिख रही है।’ एक अन्य यूजर ने सवाल किया, ‘कैमरे के पीछे शाहीन हैं या फिर रणबीर?’

कौन है शाहीन का बॉयफ्रेंड

ईशान के इंस्टाग्राम बायो के अनुसार, वह एक पूर्व अंतरराष्ट्रीय तैराक और फिटनेस इंथूजियास्ट हैं। एथलेटिक बैकग्राउंड के अलावा उन्हें लेखन और स्टैंड-अप कॉमेडी में भी रुचि है। सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए वह यह जाहिर हो रहा है कि वह लो-प्रोफाइल रहना पसंद करते हैं। शाहीन द्वारा उनके रिश्ते को सार्वजनिक करने से पहले भी ईशान को आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, नीतू कपूर और सोनी राजदान के साथ कई फैमिली फंक्शनों और छुट्टियों में देखा गया था। नए साल 2025 के जश्न के दौरान भी वह थाईलैंड में भट्ट और कपूर परिवारों के साथ नजर आए थे।

Read more: Red ethnic looks :बॉलीवुड अभिनेत्रियों से प्रेरित लाल एथनिक लुक्स।

Mumbai- धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, हेमा मालिनी ने व्यक्त की खुशी

Mumbai- धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, हेमा मालिनी ने व्यक्त की खुशी

Mumbai- पद्म भूषण से सम्मानित होकर भावुक हुईं अलका याग्निक

Mumbai- पद्म भूषण से सम्मानित होकर भावुक हुईं अलका याग्निक

रहमान का बयान गलत? मुकेश ऋषि की तीखी प्रतिक्रिया

रहमान का बयान गलत? मुकेश ऋषि की तीखी प्रतिक्रिया

Devara 2 पर बड़ा अपडेट.. शूटिंग कब शुरू?

Devara 2 पर बड़ा अपडेट.. शूटिंग कब शुरू?

Mumbai- अहान शेट्टी बोले– अहान पांडे से मेरी कोई प्रतिस्पर्धा नहीं

Mumbai- अहान शेट्टी बोले– अहान पांडे से मेरी कोई प्रतिस्पर्धा नहीं

Mumbai- ‘बॉर्डर-2’ की रिलीज को लेकर सनी देओल का खास वीडियो वायरल

Mumbai- ‘बॉर्डर-2’ की रिलीज को लेकर सनी देओल का खास वीडियो वायरल

‘तेरे इश्क़ में’ में क्या कमी रह गई? OTT रिव्यू!

‘तेरे इश्क़ में’ में क्या कमी रह गई? OTT रिव्यू!

लॉन्ग वीकेंड का असर? चिरंजीवी की फिल्म फिर तेज!

लॉन्ग वीकेंड का असर? चिरंजीवी की फिल्म फिर तेज!

Mumbai- भावुक हुईं भूमि पेडनेकर, 2026 का किया स्वागत

Mumbai- भावुक हुईं भूमि पेडनेकर, 2026 का किया स्वागत

डेविड रेड्डी फर्स्ट लुक डेट फिक्स.. मनोज क्या करने वाले हैं?

डेविड रेड्डी फर्स्ट लुक डेट फिक्स.. मनोज क्या करने वाले हैं?

Mumbai- नूपुर–स्टेबिन की रिसेप्शन पार्टी में सेलेब्स ने बढ़ाई रौनक

Mumbai- नूपुर–स्टेबिन की रिसेप्शन पार्टी में सेलेब्स ने बढ़ाई रौनक

Mumbai- शादी टली, फरवरी में नहीं होगा मृणाल ठाकुर–धनुष का विवाह

Mumbai- शादी टली, फरवरी में नहीं होगा मृणाल ठाकुर–धनुष का विवाह

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870