YS Jagan Padayatra : आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Y. S. Jagan Mohan Reddy ने 2029 के चुनावों को लक्ष्य बनाते हुए एक बार फिर पदयात्रा करने का ऐलान किया है। ‘पदयात्रा 2.0’ के तहत वह अगले डेढ़ साल तक जनता के बीच रहकर राज्य के 150 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य पार्टी संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को केंद्र में लाना है।
ताड़ेपल्ली स्थित वाईएसआरसीपी केंद्रीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान जगन ने अपने राजनीतिक दृष्टिकोण में बदलाव की बात कही। उन्होंने स्वीकार किया कि पहले शासन पर अधिक ध्यान देने के कारण पार्टी कैडर को पर्याप्त समय नहीं दे पाए। अब गांव स्तर से कमेटियां बनाकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।
अन्य पढ़े: हर 20 मिनट में गिरफ्तारी? अमेरिका में भारतीयों पर असर!
जगन ने कहा कि 2024 चुनावों में मिली हार के बाद (YS Jagan Padayatra) पार्टी में नई ऊर्जा भरना जरूरी है। ‘जगन 2.0’ को उन्होंने एक नए संघर्ष की शुरुआत बताया, जो पूरी तरह कार्यकर्ताओं के दम पर लड़ा जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी फिर से सत्ता में लौटेगी।
पदयात्रा के दौरान हर तीन दिन में एक बड़ी जनसभा आयोजित की जाएगी। यात्रा का रूट रायलसीमा से लेकर उत्तर आंध्र के इच्छापुरम तक तय करने की योजना है। पार्टी नेताओं का कहना है कि 2019 की पदयात्रा से मिली ऐतिहासिक जीत ही इस नए अभियान की प्रेरणा बनी है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :