Asim Riaz-Rubina Dilaik:आसिम रियाज ने रुबीना पर कसा तंज

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

शिखर धवन बोले- उनसे माफी मांगिए

आसिम रियाज और रुबीना दिलैक के बीच हाल ही में एक शो के दौरान जबरदस्त नोकझोंक देखने को मिली। आसिम रियाज सोशल मीडिया पर इस शो का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

ओटीटी की दुनिया में इन दिनों एक नया रियलिटी शो धूम मचा रहा है। इस शो में आसिम रियाज, रुबीना दिलैक, अभिषेक मल्हान जैसे सितारे दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। खास बात यह है कि इसमें मशहूर क्रिकेटर शिखर धवन भी नजर आ रहे हैं। शो के वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल हो जाते हैं।

आसिम-रुबीना के बीच हुई तीखी बहस

हाल ही में एक ऐसा क्लिप सामने आया, जिसमें आसिम रियाज और रुबीना दिलैक के बीच तीखी बहस देखने को मिली। इस बहस ने फैंस के बीच खूब हलचल मचाई। वायरल वीडियो में आसिम और रुबीना किसी बात पर भिड़ते दिखे। बहस के दौरान आसिम ने रुबीना  यह सीरियल नहीं है’ कहकर तंज कसा। 

शिखर धवन ने तुरंत दिया दखल

यह सुनकर रुबीना भड़क गईं और बोलीं, “आसिम, वहां मत जाओ।” यह सुनकर माहौल और गर्म हो गया। शो के होस्ट शिखर धवन ने इसके बाद तुरंत दखल दिया। उन्होंने आसिम से कहा, “आपने रुबीना से जो कहा, वह ठीक नहीं था। आपको माफी मांगनी चाहिए।” आसिम ने सफाई देते हुए कहा कि उनका ऐसा मतलब नहीं था और यह गुस्से में कह दिया। फिर उन्होंने रुबीना से माफी मांगी। रुबीना ने भी शांति से जवाब देते हुए कहा, “कोई बात नहीं, मैं समझती हूं।”

आसिम का ‘सीरियल’ वाला कमेंट कई दर्शकों को नागवार गुजरा। फैंस ने इसे रुबीना के लिए अपमानजनक करार दिया। सोशल मीडिया पर रेस्पेक्ट रुबीना और आमिस रियाज जैसे जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे। कई लोगों ने रुबीना की तारीफ की, जो इस दौरान शांत रहीं। वहीं, कुछ ने आसिम के व्यवहार को सवाल उठाए।

Read more: क्या इस साल नहीं आएंगे ‘बिग बॉस 19’ और ‘खतरों के खिलाड़ी 15

digital@vaartha.com

लेखक परिचय

[email protected]

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।