सेंसर बोर्ड में अटक गई आमिर की फिल्म
अभिनेता आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की रिलीज डेट नजदीक आ गई है। मिस्टर परफेक्शनिस्ट इसके प्रमोशन में बिजी हैं। दर्शक भी उत्साहित होकर रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं। मगर, फिल्म सेंसर बोर्ड में अटक गई है। कहा जा रहा है कि आमिर की फिल्म पर सेंसर की कैंची चली है। सीबीएफसी ने फिल्म के दो सीन में कट का सुझाव दिया है, जिन्हें मानने को आमिर तैयार नहीं हैं।
फिल्म सर्टिफिकेशन प्राप्त करने में मुश्किलों का सामना कर रही आमिर की फिल्म
फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का निर्देशन आरएस प्रसन्ना ने किया है। इसकी रिलीज डेट 20 जून है। मगर, रिलीज से पहले फिल्म सर्टिफिकेशन प्राप्त करने में मुश्किलों का सामना कर रही है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को पास नहीं किया है, बल्कि सर्टिफिकेट देने से पहले दो कट लगाने का सुझाव दिया है। वहीं, खान ने कोई भी सीन एडिट करने से मना कर दिया है। सेंसर बोर्ड और आमिर खान के बीच तनातनी में फिल्म की रिलीज डेट लेट होने के कयास लगाए जा रहे हैं। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के लिए भेजा गया था।

वहां से फिल्म में दो सीन में कट लगाने का सुझाव दिया गया। एक सूत्र ने पोर्टल को बताया, ‘सीबीएफसी ने दो कट का सुझाव दिया है। वहीं, आमिर खान को लगता है कि फिल्म को इन कट्स के बिना ही पास कर दिया जाना चाहिए’।
फिल्म के दो सीन पर कैंची चलाने का निर्देश
आमिर खान का मानना है कि उन्होंने और निर्देशक आरएस प्रसन्ना ने बहुत सोच-समझकर फिल्म बनाई है। कुछ सीन और संवाद, जब संदर्भ के साथ दर्शकों को दिखाए जाते हैं, तो वे उचित लगते हैं। हालांकि, सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कौन से दो सीन हटाने का सुझाव दिया है, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म के दो सीन पर कैंची चलाने के सेंसर के सुझाव को आमिर नहीं मान रहे, इसके कारण ‘सितारे जमीन पर’ को सेंसर सर्टिफिकेट नहीं दिया गया। आमिर अब सोमवार को एक बार फिर सीबीएफसी जांच समिति से मुलाकात करने की योजना बना रहे हैं। वे अपना नजरिया सामने रखेंगे।
- National- भारत-रूस सैन्य साझेदारी नई ऊंचाई पर, दोनों देश करेंगे भारी तैनाती
- SCR : दक्षिण मध्य रेलवे को जनसंपर्क क्षेत्र में तीन प्रतिष्ठित सम्मान
- Kanpur Crime News : जुड़वा बेटियों की हत्या मामले में चौंकाने वाले खुलासे
- National- भारत दौरे पर ली जे म्युंग, राजघाट पहुंचकर गांधी को दी श्रद्धांजलि
- Crime : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल स्नैचिंग गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार