पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, बच्चियों की मौत गले पर गहरे घाव के कारण हुई
कानपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां जुड़वा बेटियों की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। शुरुआती जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई गंभीर तथ्य सामने आए हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अहम जानकारी
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, बच्चियों की मौत गले पर गहरे घाव के कारण हुई।
- चोट बेहद गंभीर थी
- घटना की प्रकृति से हिंसा का संकेत मिलता है
कानपुर के किदवई नगर में एक पिता ने अपनी जुड़वा बेटियों रिद्धि-सिद्धि (Riddhi-siddhi) का गला रेत कर हत्या कर दी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बच्चियों की श्वास नली पूरी तरह कटी थी और गर्दन पर कई इंच गहरे घाव थे.
Kanpur Murder: उत्तर प्रदेश के कानपुर के किदवई नगर के त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में एक (Eccentric Father) सनकी पिता ने अपनी जुड़वा बेटियों की बेरहमी से गला रेत कर हत्या कर दी. इस घटना से पूरे कानपुर में सनसनी का माहौल है. अब इस डबल मर्डर मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कई बड़े खुलासे हुए हैं. रिपोर्ट में मौत की वजह, हत्या की बर्बरता और तरीके ने सभी को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है कि क्या सही में एक पिता अपनी बेटियों की इतना दर्दनाक तरीके से मार सकता है?
अन्य पढ़े: Delhi-Mumbai Road Accident : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि दोनों बच्चियों की श्वास नली पूरी तरीके से कट गई थी. गर्दन पर 3 से 4 इंच गहरे घाव थे. इस तरह से दोनों बेटियों की बेरहमी से हत्या की गई. फिलहाल, इस बात का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है कि हत्या से पहले बच्चियों को बेहोश करने के लिए उनके खाने में कोई दवा दी गई थी या नहीं. इस बात की जांच के डॉक्टरों ने बिसरा सुरक्षित रखा गया है. कानपुर पोस्टमार्टम हाउस में दोनों बच्चियों का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों की पैनल ने किया.
बुरी तरह काटा गया बेटियों का गला
रिपोर्ट में सामने आया है कि बच्चियों की गर्दन इस कद्र काटी गई थी कि बचने की कोई संभावना नहीं थी. हैरानी की बात यह है कि एक ही छत के नीचे दूसरे कमरे में पति बेटियों की हत्या करता रहा, लेकिन मां को खबर तक नहीं हुई. मृतक जुड़वा बहनों की पहचान 11 वर्षीय रिद्धि-सिद्धि के रूप में हुई है. जांच में पता चला है कि कलयुगी पिता शशि रंजन मिश्रा (48) किसी टाइम पर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (MR) के तौर काम करता था.
पिता ने कबूला जुर्म
अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए उसने नौकरी छोड़ दी थी, लेकिन किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया. न तो उसका व्यवसाय में कुछ कर पाया और न ही उसकी नौकरी बची. वह बेरोजगार गया था. इससे वह मानसिक गहरे मानसिक अवसाद में था और शराब की लत ने उसे जकड़ लिया था. आरोपी पिता ने बताया कि पहले उसने बेटियों के खाने में नींद की गोलियां मिलाई और फिर उनका गला दबा दिया. इससे भी मन नहीं भरने पर उसने मार्केट से 500 रुपए में खरीदे चापड़ से बच्चियों का गला रेत दिया था.
मृतका बच्चियों की मां रेशमा ने कानपुर पुलिस से गुहार लगाई है कि जब पति ने कबूल नामा कर लिया है, तो उसे फांसी से लटका दिया जाए. इसके बाद ही उसकी बेटियों का इंसाफ और उसके कलेजे को ठंडक मिलेगी.
अन्य पढ़े: