Entertainment : सोशल मीडिया पर आरजे महवश का वीडियो वायरल

Read Time:  1 min
महवश
महवश
FONT SIZE
GET APP

महवश के ड्रेस के पीछे था टैग

आरजे महवश का रीसेंटली एक इवेंट का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें उनकी ड्रेस के पीछे टैग था जिसका लोगों ने मजाक उड़ाया था। लोग लिख रहे थे कि वह पहनकर ड्रेस रिटर्न कर देंगी। अब महवश (Mahvash) ने खुद अपनी खिल्ली उड़ाने वाले से मजेदार रील (Reel) बनाई है। इसमें उन्होंने लिखा है कि ड्रेस भाड़े की नहीं थी और उसे डस्टबिन में फेंका है। लोग भी इस वीडियो के मजे ले रहे हैं।

महवश ने बनाया मजेदार वीडियो

आरजे ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘कसम से भाड़े की नहीं है। अगर जिंदगी में ‘पीछे मुड़ के ना देखना’ का कोई चेहरा होता होगा तो वो ऐसा होगा। लाफिंग इमोजी के साथ उन्होंने लिखा है, ये हादसा किस-किस के साथ हो चुका है?’ वीडियो में दिख रहा है कि आरजे अपनी वायरल क्लिप देख रही हैं और ड्रेस से टैग हटाकर ड्रेस को ही डस्टबिन में फेंक रही हैं।

क्या था मामला

दरअसल महवश एक इवेंट में येलो कलर की ड्रेस पहनकर पहुंची थीं। उन्होंने पैप्स को पोज दिए थे।वह जैसे ही पलटीं उनकी ड्रेस पर टैग दिखा। ये वीडियो वायरल हो गया और लोग उनका मजाक उड़ाने लगे। हालांकि कुछ लोगों ने कमेंट्स किए थे कि महवश की ड्रेस पर यह टैग इसलिए है क्योंकि वो खास ब्रैंड की है जिसमें टैग लगा ही रहता है। अब महवश ने लोगों से पूछा कि और किसी के साथ ऐसा हो चुका है तो लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

लोगों ने किए ये कमेंट्स

एक ने लिखा है, अरे मैंने एक बार शादी में दूल्हे की शेरवानी पे देखा था। ये बड़ी बात नहीं है। होता है। एक ने लिखा है, इतना गुस्सा सेहत के लिए अच्छा नहीं। एक कमेंट है, किसी को दे दिया होता जिसको जरूरत थी, बिन में फेंकने से अच्छा था। कुछ लोगों ने युजवेंद्र चहल के GIF भी कमेंट सेक्शन में लगाए हैं। एक ने लिखा है, युजवेंद्र भाई आते ही होंगे। कुछ लोग महवश की तारीफ भी कर रहे हैं। एक कमेंट है, आप सच्ची कॉन्टेंट क्रिएटर हैं।

digital

लेखक परिचय

digital

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।