Entertainment : पहले दिन ही काफी कम रहा फिल्म ‘ठग लाइफ’ का कलेक्शन

Read Time:  1 min
ठग लाइफ
ठग लाइफ
FONT SIZE
GET APP

दर्शकों के बीच कम हो रहा है फिल्म का क्रेज

मणि रत्नम निर्देशित और कमल हासन के अभिनय से सजी फिल्म ‘ठग लाइफ’ को लेकर जो दर्शकों की उम्मीदें थी, वह फिल्म की रिलीज के बाद फीकी पड़ती जा रही है, जिसका सीधा असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं दूसरे दिन फिल्म ने कितने का कारोबार किया है। कमल हासन अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का दिल जीतते आए हैं। लेकिन इस बार उनकी फिल्म ‘ठग लाइफ’ वह कमाल नहीं दिखा पा रही है। फिल्म का कलेक्शन पहले दिन ही काफी कम रहा, जिससे यह साफ हो रहा है कि इस फिल्म का क्रेज दर्शकों के बीच कम हो रहा है।

फिल्म ‘ठग लाइफ’ बॉक्स ऑफिस पर कमजोर

कमल हासन की फिल्मों के मुकाबले देखा जाए तो फिल्म ‘ठग लाइफ’ बॉक्स ऑफिस पर कमजोर लग रही है। फिल्म ने पहले दिन 15.5 करोड़ रुपये की कमाई से बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला। फिल्म की शुरुआत धीमी रही और साथ ही आज दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है। जानिए, दूसरे दिन फिल्म ‘ठग लाइफ’ ने कितने का कारोबार किया।

दूसरे दिन में 5.38 करोड़ रुपये की कमाई

आज फिल्म ‘ठग लाइफ’ को रिलीज हुए दो दिन हो चुके हैं। फिल्म की शुरुआत धीमी रही और आज दूसरे दिन शुक्रवार को फिल्म ने महज 5.38 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने अब तक कुल दो दिनों में 20.88 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

एक्शन ड्रामा फिल्म

फिल्म एक गैंगस्टर एक्शन ड्रामा फिल्म है। फिल्म की स्क्रिप्ट को मणि रत्नम और कमल हासन ने साथ में लिखा है। फिल्म में कमल हासन एक गैंगस्टर के किरदार में नजर आए। फिल्म की कहानी अपराध और विश्वासघात के ईद-गिर्द घूमती है। फिल्म में कमल हासन ने शक्तिवेल नाम के एक माफिया का किरदार निभाया है। फिल्म ‘ठग लाइफ’ में कमल हासन के अलावा अली फजल, सान्या मल्होत्रा, तृषा कृष्णन, सिलंबरासन, नासर, अशोक सेलवन, अभिरामी, ऐश्वर्या लक्ष्मी, जोजू जॉर्ज, संजना कृष्णमूर्ति और महेश मांजरेकर महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए।

digital

लेखक परिचय

digital

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।