गुंडो की पिटाई करते दिखे नानी
नानी की हिट 3 का ट्रेलर कुछ ही देर पहले रिलीज हुआ है। फिल्म में नानी अर्जुन सरकार की भूमिका में नजर आएंगे, जो एक पुलिस अधिकारी है। फिल्म के ट्रेलर को लेकर अब प्रशंसकों ने अपनी राय सोशल मीडिया पर शेयर की है।
साउथ सुपरस्टार नानी की फिल्म ‘हिट 3’ का दमदार ट्रेलर कुछ ही देर पहले रिलीज किया गया है। एक्शन और मारधाड़ से भरपूर इस ट्रेलर में नानी पुलिस अधिकारी के दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर रिलीज पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया लगातार शेयर कर रहे हैं
नानी की फिल्म हिट
द थर्ड केस का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर कुल 3 मिनट 31 सेकंड का है, जो नानी के प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है। इस ट्रेलर में नानी पुलिस अधिकारी अर्जुन सरकार के दमदार अंदाज में नजर आए, जो पल भर में दुश्मनों के छक्के छुड़ाता है।