Bollywood : दीपक को इसलिए चुना क्योंकि वह दूसरों से अलग हैं : आरती

Read Time:  1 min
आरती
आरती
FONT SIZE
GET APP

मुंबई । शादी की पहली सालगिरह के मौके पर अभिनेत्री आरती सिंह (Actress Arti Singh) ने अपनी पति दीपक चौहान के लिए एक भावुक संदेश साझा किया। आरती ने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने दीपक को जीवनसाथी के रूप में चुना। शेयर की गई पोस्ट में आरती ने पिछले दो वर्षों की मुलाकातों, बातों और रिश्ते के सफर को बेहद आत्मीयता से याद किया।

आरती ने बताया कि दीपक (Deepak) का पहला मैसेज 24 जुलाई 2023 को रात 10:43 बजे आया था और उन्होंने अगली सुबह जवाब दिया, “सॉरी, मैं सो रही थी।” उन्होंने लिखा कि यह पहली और आखिरी बार था जब उन्होंने माफी मांगी, क्योंकि वह माफी से अधिक अपनी गलतियों को सुधारने में विश्वास रखती हैं। अभिनेत्री ने दीपक की सादगी, समझदारी और उनके अलग नजरिए की तारीफ करते हुए लिखा कि लोग पति-पत्नी के मजाक भेजते हैं, लेकिन उन्होंने दीपक को इसलिए चुना क्योंकि वह दूसरों से अलग हैं।

“पहली सालगिरह मुबारक हो, हर चीज के लिए शुक्रिया दीपक चौहान

उन्होंने दीपक से यह भी कहा कि वे कभी ऐसी चीजों पर हंसने या प्रभावित होने की कोशिश न करें जो उन्हें पसंद नहीं हैं, क्योंकि आरती ने उन्हें वैसे ही स्वीकार किया है जैसे वे हैं। भावुक वीडियो के कैप्शन में आरती ने लिखा, “पहली सालगिरह मुबारक हो, हर चीज के लिए शुक्रिया दीपक चौहान।” मालूम हो कि आरती और दीपक की शादी 25 अप्रैल को मुंबई के इस्कॉन मंदिर (Iscon Temple) में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। शादी के एक साल पूरे होने पर इस जोड़े ने उत्तराखंड के पवित्र त्रियुगीनारायण मंदिर में दोबारा शादी की और सात वचनों को फिर से दोहराया। इस खास मौके पर दोनों ने फेरे लिए, वरमाला का आदान-प्रदान किया और इन पलों की झलक आरती ने सोशल मीडिया पर शेयर की

आरती सिंह के पति की उम्र कितनी है?

इसे सुनेंदीपक चौहान की बात करें तो वह एक सफल व्यवसायी और एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के संस्थापक हैं। इसके साथ ही, दीपक रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज़ के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। आरती सिंह के पति की उम्र 38 साल है।

आरती सिंह की बायोग्राफी क्या है?

आरती सिंह का जन्म 5 अप्रैल 1985 को लखनऊ में आत्मप्रकाश शर्मा के घर हुआ था, जो मूल रूप से शिमला के धामी से हैं। वह अभिनेता गोविंदा (अभिनेता) की भतीजी, हास्य अभिनेता कृष्णा अभिषेक की बहन और टेलीविजन अभिनेत्री रागिनी खन्ना और सौम्या सेठ की चचेरी बहन हैं। वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में गोविंदा परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

Read more : Bollywood : Saiyaara बहुत कमाल की फिल्म है : बॉबी देओल

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।