తెలుగు | Epaper

Bollywood : रुपाली को अक्सर लोग बेवजह निशाना बनाते हैं : राजन शाही

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Bollywood : रुपाली को अक्सर लोग बेवजह निशाना बनाते हैं : राजन शाही

टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने प्रोड्यूसर राजन शाही ने एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguli) से अपने पुराने मतभेदों, उनकी मेहनत और डेडिकेशन के बारे में खुलकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि रुपाली को अक्सर लोग बेवजह निशाना बनाते हैं। राजन शाही (Rajan Sahi) ने याद किया कि 1999 में शो दिल है कि मानता नहीं के समय उनकी पहली मुलाकात रुपाली से हुई थी। उस वक्त रुपाली आर्थिक तंगी से गुजर रही थीं और वर्ली से जुहू तक पैदल ऑफिस ऑडिशन देने पहुंचती थीं। उनके जज्बे ने राजन को प्रभावित किया और उन्होंने उन्हें कास्ट कर लिया।

पुरानी गलतफहमियां दूर हुईं

राजन ने बताया कि उस दौर में उनका और रुपाली का झगड़ा भी हुआ था, जिससे दोनों का संपर्क टूट गया। सालों बाद अनुपमा के लिए जब रुपाली का नाम सामने आया तो राजन को यकीन नहीं था कि वह वापसी करेंगी। लेकिन रुपाली खुद मिलने आईं और पुरानी गलतफहमियां दूर हुईं।

रुपाली की मेहनत और डेडिकेशन

राजन ने कहा कि रुपाली सुबह चार बजे उठकर घर संभालतीं, फिर शूटिंग करतीं और सभी जिम्मेदारियों को निभातीं। इस दौरान उन्होंने अपनी व्यक्तिगत समस्याओं और वजन बढ़ने के बावजूद शो अनुपमा (Anupma) को पूरी मेहनत के साथ निभाया।

रुपाली के खिलाफ मीडिया और अफवाहें

राजन ने खुलासा किया कि चैनल की ओर से किसी और एक्ट्रेस का नाम सुझाया गया था, लेकिन वह रुपाली के पक्ष में डटे रहे। उन्होंने कहा कि रुपाली परफेक्ट नहीं हैं, लेकिन जब लोग उनकी बुराई करते हैं तो मीडिया उसे ज्यादा तवज्जो देता है। एक एक्टर तो पत्रकारों को बुलाकर अनुपमा और रुपाली के खिलाफ बातें करता था, जिसे राजन ने सेट से बाहर निकाल दिया।

Read More :

ऋषभ शेट्टी बनेंगे हनुमान, ‘जय हनुमान’ फिल्म शुरू

ऋषभ शेट्टी बनेंगे हनुमान, ‘जय हनुमान’ फिल्म शुरू

विश्वक सेन की ‘कल्ट’ टीज़र रिलीज, हिंसक सीन से चर्चा तेज

विश्वक सेन की ‘कल्ट’ टीज़र रिलीज, हिंसक सीन से चर्चा तेज

Mumbai- अच्छे कैदियों को दूसरा मौका मिलना चाहिए- राजपाल यादव

Mumbai- अच्छे कैदियों को दूसरा मौका मिलना चाहिए- राजपाल यादव

Mumbai-सलीम खान की तबीयत पर चिंतित सुभाष घई, बोले- जल्दी ठीक हों

Mumbai-सलीम खान की तबीयत पर चिंतित सुभाष घई, बोले- जल्दी ठीक हों

प्रियंका ने उतारा मंगलसूत्र, निक ने किया फ्लॉन्ट

प्रियंका ने उतारा मंगलसूत्र, निक ने किया फ्लॉन्ट

ग्लोबल पॉप आइकन और कई ग्रैमी अवॉर्ड विनर शकीरा

ग्लोबल पॉप आइकन और कई ग्रैमी अवॉर्ड विनर शकीरा

Mumbai- 19 साल बाद भारत में शकीरा की वापसी, मुंबई-दिल्ली में गूंजेगी आवाज, होगा लाइव शो

Mumbai- 19 साल बाद भारत में शकीरा की वापसी, मुंबई-दिल्ली में गूंजेगी आवाज, होगा लाइव शो

Mumbai-बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को फिरौती कॉल, 10 करोड़ की मांग से हड़कंप

Mumbai-बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को फिरौती कॉल, 10 करोड़ की मांग से हड़कंप

इंदौर में पहुंचे अभिनेता अजय देवगन

इंदौर में पहुंचे अभिनेता अजय देवगन

Entertainment- रियलिटी प्लेटफॉर्म पर उभरी महीप कपूर की पर्सनैलिटी

Entertainment- रियलिटी प्लेटफॉर्म पर उभरी महीप कपूर की पर्सनैलिटी

हैदराबाद में अनिरुद्ध कॉन्सर्ट, टिकटों के लिए होड़!

हैदराबाद में अनिरुद्ध कॉन्सर्ट, टिकटों के लिए होड़!

लोका चैप्टर 2 अपडेट कल्याणी की वापसी, शूटिंग कब से?

लोका चैप्टर 2 अपडेट कल्याणी की वापसी, शूटिंग कब से?

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870