తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : रणदीप हुड्डा और लिन लाॅज की टीम उतरेगी एपीएल में

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : रणदीप हुड्डा और लिन लाॅज की टीम उतरेगी एपीएल में

नईदिल्ली । तीरंदाजी यानी आर्चरी के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा (Randeep Hudda) और उनकी पत्नी व पूर्व राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाज लिन लैशराम की टीम पृथ्वीराज योद्धा आगामी आर्चरी प्रीमियर लीग (एपीएल) में हिस्सा लेंगी।

रणदीप बोले- तीरंदाजी अनुशासन और एकाग्रता का खेल

एक्टर रणदीप हुड्डा ने कहा, खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। हरियाणा (Hariyana) में बचपन से ही खेलों की संस्कृति रही है, जहां कुश्ती, हॉकी, और बॉक्सिंग जैसे खेलों ने देश का नाम रोशन किया है। मेरे लिए तीरंदाजी जैसे खेल से जुड़ना एक गर्व की बात है। तीरंदाजी (Tirandaji) में कई खासियतें होती हैं, जैसे कि ध्यान केंद्रित करना, धैर्य बनाए रखना, और मुश्किल हालात में टिके रहना; ये सभी गुण हरियाणा की खेल संस्कृति से मेल खाते हैं। मेरी पत्नी लिन का इस खेल के साथ गहरा लगाव है, जो हमारी टीम को और मजबूत बनाता है।

बचपन से तीरंदाजी के साथ रहीं लिन लैशराम

लिन लैशराम के लिए तीरंदाजी केवल एक खेल नहीं, बल्कि एक जीवन की यात्रा है। उनके पिता मणिपुर आर्चरी एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं, जिन्होंने उन्हें बचपन से ही तीरंदाजी की दुनिया की ओर आगे बढ़ाया। लिन ने महज दस साल की उम्र में तीरंदाजी शुरू की और जल्द ही राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने लगीं।
टाटा आर्चरी अकादमी में प्रशिक्षण लेने के बाद उन्होंने कई पदक जीते और 1998 में जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप भी अपने नाम की। हालांकि, चोट के कारण उन्हें प्रतियोगिता से दूरी बनानी पड़ी, लेकिन उनका खेल के प्रति जुनून कभी कम नहीं हुआ। अब आर्चरी प्रीमियर लीग में उनका फिर से लौटना उनके लिए एक नई शुरुआत है।

लीग से भारतीय तीरंदाजी को नई पहचान मिलेगी

इस लीग को लेकर डॉ. विकास गर्ग, जो कि पृथ्वीराज योद्धा टीम के मालिक और एबिक्स ग्रुप के चेयरमैन हैं, ने कहा, आर्चरी प्रीमियर लीग भारतीय तीरंदाजी के लिए एक बड़ा बदलाव लेकर आई है।
यह लीग खेल को एक नए स्तर पर लेकर जाएगी, जिससे युवा खिलाड़ियों को न सिर्फ मौका मिलेगा बल्कि खेल को भी लोकप्रियता मिलेगी। इस लीग के जरिए भारतीय तीरंदाजी की परंपरा और संस्कृति को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।

12 अक्टूबर तक यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा आयोजन

आर्चरी प्रीमियर लीग का आयोजन आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एएआई) द्वारा किया जा रहा है, जिसके अध्यक्ष पूर्व सांसद अरुण मुंडा हैं। इसके साथ ही, एएआई के सचिव विरेंद्र सचदेव भी इस लीग के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
इस लीग को विश्व आर्चरी, विश्व आर्चरी एशिया और भारत सरकार के खेल मंत्रालय का भी समर्थन प्राप्त है। बता दें कि लिन लैशराम पृथ्वीराज योद्धा टीम की सह-मालिक हैं। एपीएल 12 अक्टूबर 2025 तक यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगी।

Read More :

Latest News : तन्मय भट्ट को मिला सबसे अमीर यूट्यूबर का टैग

Latest News : तन्मय भट्ट को मिला सबसे अमीर यूट्यूबर का टैग

Latest Hindi News  : गाला नाइट में एक मंच पर दिखीं दो मिस वर्ल्ड

Latest Hindi News : गाला नाइट में एक मंच पर दिखीं दो मिस वर्ल्ड

Latest Hindi News : ईशा कोप्पिकर ने कहा – मेरी नानी ने मुझे जीवन के असली संस्कार सिखाए

Latest Hindi News : ईशा कोप्पिकर ने कहा – मेरी नानी ने मुझे जीवन के असली संस्कार सिखाए

Latest Hindi News : ‘जटाधारा’ में नया अवतार लेकर लौट रहीं सोनाक्षी सिन्हा

Latest Hindi News : ‘जटाधारा’ में नया अवतार लेकर लौट रहीं सोनाक्षी सिन्हा

Latest Hindi News : ‘कांतारा: चैप्टर 1’ रिलीज पर रुक्मिणी वसंत हुईं भावुक, टीम को जताया धन्यवाद

Latest Hindi News : ‘कांतारा: चैप्टर 1’ रिलीज पर रुक्मिणी वसंत हुईं भावुक, टीम को जताया धन्यवाद

Latest Hindi News : सलमान का आर्मी लुक वायरल, ‘बैटल ऑफ गलवान’ पर फैंस में जोश

Latest Hindi News : सलमान का आर्मी लुक वायरल, ‘बैटल ऑफ गलवान’ पर फैंस में जोश

Latest Hindi News : मानुषी छिल्लर का संदेश : असफलता अनुभव देती है, हार नहीं

Latest Hindi News : मानुषी छिल्लर का संदेश : असफलता अनुभव देती है, हार नहीं

Latest Hindi News : शिवांगी के डांस मूव्स के वीडियो ने जीता फैंस का दिल

Latest Hindi News : शिवांगी के डांस मूव्स के वीडियो ने जीता फैंस का दिल

Latest Hindi News : रणदीप और लिन की सादगी ने जीता फैंस का दिल

Latest Hindi News : रणदीप और लिन की सादगी ने जीता फैंस का दिल

Latest Hindi News : दिलजीत दोसांझ ने तिरंगे को बताया सम्मान का प्रतीक

Latest Hindi News : दिलजीत दोसांझ ने तिरंगे को बताया सम्मान का प्रतीक

Latest Hindi News : दीपिका पादुकोण ‘कल्कि एडी 2898’ सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी

Latest Hindi News : दीपिका पादुकोण ‘कल्कि एडी 2898’ सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी

Latest Hindi News : दुनिया को दिखाएँ कि हम कितने सक्षम हैं : अभिषेक

Latest Hindi News : दुनिया को दिखाएँ कि हम कितने सक्षम हैं : अभिषेक

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870