Ranveer Singh : इन दिनों लगातार हिट फिल्मों के साथ शानदार फॉर्म में हैं। खास तौर पर Dhurandhar: The Revenge की सफलता के बाद उनका नाम फिर से चर्चा में आ गया है। फिल्म ने कुछ ही दिनों में 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली और इसी सफलता के बाद रणवीर को एक खास गिफ्ट भी मिला।
5 करोड़ की लग्जरी कार गिफ्ट
हाल ही में रणवीर सिंह एयरपोर्ट पर एक नई लग्जरी कार में नजर आए, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। जानकारी के मुताबिक यह GMC Hummer EV कार निर्देशक Aditya Dhar की पत्नी Yami Gautam ने गिफ्ट की है। इस कार की कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। फिल्म के 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने की खुशी में यह खास गिफ्ट दिया गया। बताया जा रहा है कि धुरंधर फ्रेंचाइज़ी की कुल कमाई दुनिया भर में लगभग 2400 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुकी है।
अन्य पढ़े: Jhunjhunu : मधुमक्खियों के हमले से टंकी पर फंसा युवक
रिकॉर्ड की ओर बढ़ती धुरंधर सीरीज
फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन अभी भी मजबूत (Ranveer singh) बना हुआ है। दुनिया भर में फिल्म ने करीब 1128 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जबकि भारत में ग्रॉस कलेक्शन लगभग 854 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। नेट कलेक्शन भी 715 करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है।
इस सफलता के साथ रणवीर सिंह ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। लगातार दो 1000 करोड़ फिल्में देने वाले वह तीसरे अभिनेता बन गए हैं। इससे पहले Shah Rukh Khan और Prabhas यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
एयरपोर्ट पर भी रणवीर ने अपने फैंस के साथ बेहद सादगी से मुलाकात की। एक फैन केक लेकर आया तो रणवीर ने खुद बर्थडे सॉन्ग गाया और उसी के साथ केक काटा। बाद में उन्होंने फैंस के साथ फोटो और सेल्फी भी ली। उनके इस सरल व्यवहार ने एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया। फिलहाल धुरंधर सीरीज की सफलता के साथ रणवीर सिंह का करियर नई ऊंचाइयों पर पहुंचता दिख रहा है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :