Bollywood : रणवीर सिंह ही निभाएंगे शक्तिमान का किरदार

Read Time:  1 min
रणवीर
रणवीर
FONT SIZE
GET APP

मुकेश खन्ना को नहीं पसंद हैं रणवीर सिंह

मुकेश खन्ना स्टारर टीवी सीरीज शक्तिमान (Shaktiman) बच्चों का सबसे पसंदीदा प्रोग्राम रहा है। एक्टर ने सालों तक शक्तिमान और गंगाधर बनकर ऑडियंस को एंटरटेन किया और अब इसपर फिल्म बन रही है। रणवीर सिंह इस फिल्म में शक्तिमान का किरदार निभाने वाले हैं। लेकिन हाल में खबर सामने आई थी कि अल्लू अर्जुन इस फिल्म के शक्तिमान होंगे। पुष्पा एक्टर के फैन (Fan) इस खबर से खुश थे। लेकिन अब मेकर्स ने साफ कर दिया है कि ये सिर्फ अफवाह थी।

रणवीर ही होंगे शक्तिमान

रिपोर्ट में बताया गया था कि मिन्नल मुरली के डायरेक्टर और मलयालम फिल्मों के एक्टर बेसिल जोसेफ इस प्रोजेक्ट को बनाएंगे, जिसमें बॉलीवुड स्टार सिंह लीड शक्तिमान के किरदार में नजर आएंगे। वहीं अल्लू अर्जुन का नाम सामने आना रणवीर के फैंस के लिए हैरान करने वाली खबर थी। लेकिन प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने कन्फर्म किया कि फिल्म सिर्फ रणवीर के साथ बनाई जाएगी। बॉलीवुड बबल की रिपोर्ट में फिल्म से जुड़े सूत्र के हवाले से कहा गया है, “शक्तिमान कोई और नहीं कर रहा है। यह रणवीर सिंह ही हैं और कोई और नहीं। जो कोई भी उनके रिप्लेसमेंट की अफवाह फैला रहा है, वो अपना एजेंडा साफ कर रहा है।”

मुकेश खन्ना को नहीं पसंद आए रणवीर

बता दें, टीवी पर शक्तिमान का किरदार निभाने वाले एक्टर मुकेश खन्ना पहले ही रणवीर के लिए अपनी ना पसंद जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने Ranveer के चरित्र पर सवाल उठाते हुए उन्हें शक्तिमान के लिए सही पसंद नहीं बताया था। उन्होंने ये भी बताया था कि खुद Ranveer उनके पास उन्हें मनाने आए थे। लेकिन एक्टर ने उनकी कोई बात नहीं सुनी।

रणवीर के अपकमिंग प्रोजेक्ट

वर्क फ्रंट की बात करें तो सिंह इन दिनों अपने अगले प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। उनके पास फरहान अख्तर के साथ डॉन 3 है। इसके अलावा साउथ के मेकर्स के साथ भी वो फिल्में कर रहे हैं।

digital

लेखक परिचय

digital

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।