తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : ‘सैयारा’ ने ओटीटी पर भी मचा दिया तहलका

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : ‘सैयारा’ ने ओटीटी पर भी मचा दिया तहलका

मुंबई । बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद, ‘सैयारा’ को 12 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platforms) नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया। यहां भी फिल्म ने आते ही तहलका मचा दिया।

5 दिन में बनाया नया रिकॉर्ड

टीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ‘सैयारा’ (Saiyara) ने महज 5 दिन के अंदर ही नया रिकॉर्ड बना लिया। इसने नॉन-इंग्लिश कैटेगरी में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया। फिल्म ने जर्मन फिल्म ‘फॉल फॉर मी’ को पीछे छोड़ दिया और लगातार टॉप 10 की लिस्ट में नंबर 1 पर बनी हुई है।

बड़े सितारों को पछाड़ा

दिलचस्प बात यह है कि ‘सैयारा’ ने ओटीटी पर कई बड़े सितारों की फिल्मों को पछाड़ दिया है। इसने मनोज बाजपेयी, विजय देवरकोंडा, जॉन अब्राहम और काजोल जैसे दिग्गजों की फिल्मों को व्यूअरशिप के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

क्लासिक लव स्टोरीज़ से तुलना

अनीत पड्डा और अहान पांडे की जेन-जेड की लव स्टोरी (Love Story) पर आधारित इस फिल्म की तुलना बॉलीवुड की क्लासिक लव स्टोरीज़ – दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कहो ना प्यार है और वीर-ज़ारा जैसी सुपरहिट फिल्मों से की जा रही है।

समीक्षकों और दर्शकों की प्रतिक्रिया

दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने ही इसे एक नई पीढ़ी की मॉडर्न लव स्टोरी का टैग दिया है। डायरेक्टर मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक रही है।

सिनेमाघरों में भी मिली थी सफलता

18 जुलाई को जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तब भी दर्शकों ने इसे बेहद पसंद किया था। फिल्म में फ्रेश जोड़ी– अहान पांडे और अनीत पड्डा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को खूब सराहा गया।

Read More :

ऋषभ शेट्टी बनेंगे हनुमान, ‘जय हनुमान’ फिल्म शुरू

ऋषभ शेट्टी बनेंगे हनुमान, ‘जय हनुमान’ फिल्म शुरू

विश्वक सेन की ‘कल्ट’ टीज़र रिलीज, हिंसक सीन से चर्चा तेज

विश्वक सेन की ‘कल्ट’ टीज़र रिलीज, हिंसक सीन से चर्चा तेज

Mumbai- अच्छे कैदियों को दूसरा मौका मिलना चाहिए- राजपाल यादव

Mumbai- अच्छे कैदियों को दूसरा मौका मिलना चाहिए- राजपाल यादव

Mumbai-सलीम खान की तबीयत पर चिंतित सुभाष घई, बोले- जल्दी ठीक हों

Mumbai-सलीम खान की तबीयत पर चिंतित सुभाष घई, बोले- जल्दी ठीक हों

प्रियंका ने उतारा मंगलसूत्र, निक ने किया फ्लॉन्ट

प्रियंका ने उतारा मंगलसूत्र, निक ने किया फ्लॉन्ट

ग्लोबल पॉप आइकन और कई ग्रैमी अवॉर्ड विनर शकीरा

ग्लोबल पॉप आइकन और कई ग्रैमी अवॉर्ड विनर शकीरा

Mumbai- 19 साल बाद भारत में शकीरा की वापसी, मुंबई-दिल्ली में गूंजेगी आवाज, होगा लाइव शो

Mumbai- 19 साल बाद भारत में शकीरा की वापसी, मुंबई-दिल्ली में गूंजेगी आवाज, होगा लाइव शो

Mumbai-बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को फिरौती कॉल, 10 करोड़ की मांग से हड़कंप

Mumbai-बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को फिरौती कॉल, 10 करोड़ की मांग से हड़कंप

इंदौर में पहुंचे अभिनेता अजय देवगन

इंदौर में पहुंचे अभिनेता अजय देवगन

Entertainment- रियलिटी प्लेटफॉर्म पर उभरी महीप कपूर की पर्सनैलिटी

Entertainment- रियलिटी प्लेटफॉर्म पर उभरी महीप कपूर की पर्सनैलिटी

हैदराबाद में अनिरुद्ध कॉन्सर्ट, टिकटों के लिए होड़!

हैदराबाद में अनिरुद्ध कॉन्सर्ट, टिकटों के लिए होड़!

लोका चैप्टर 2 अपडेट कल्याणी की वापसी, शूटिंग कब से?

लोका चैप्टर 2 अपडेट कल्याणी की वापसी, शूटिंग कब से?

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870