Social Media: सोशल मीडिया पर ज्योतिषियों का बढ़ता धंधा

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

निशाने पर क्यों हैं बॉलीवुड स्टार्स

आजकल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे Instagram, YouTube और Facebook पर ज्योतिषियों की भरमार है। इनकी फॉलोइंग लाखों में होती है और इनकी भविष्यवाणियां चर्चा में रहती हैं। कई ज्योतिषी पैसे लेकर लोगों का भविष्य बताते हैं, और अक्सर अंधविश्वास को बढ़ावा देने के लिए डर का इस्तेमाल करते हैं।

कई लोग जो ज्योतिषी बनने से पहले किसी और प्रोफेशन में थे, जैसे टीचर, मौडल, बिजनैस वूमन आदि वे सभी थोड़ाबहुत ज्योतिष विद्या का ज्ञान ले कर जैसे वास्तुशास्त्र, टैरोट रीडिंग, अंकशास्त्र सीख कर धड़ल्ले से अपनी ज्योतिषी की दुकान चला कर नोट छाप रहे हैं।

गौरतलब है कि कुछ ऐसे लोग भी हैं जो पहले किसी दूसरे प्रोफेशन में थे जैसे टीचर, बिजनैस वूमन आदि, मगर वे अचानक से ही ज्योतिष बन कर सोशल मीडिया पर ज्योतिषी कर के नाम और पैसा कमाने लगे और उन का यह धंधा आज फलफूल भी रहा है।

इस की खास वजह यह है कि हमारे देश में अंधविश्वास से भरे लोगों की कोई कमी नहीं है.इसलिए सोशल मीडिया हो या कोई और जगह, ज्योतिष विद्या के नाम पर सो काल्ड ज्योतिष भविष्य बता कर और खराब ग्रहों से बचने के लिए तरहतरह के उपाय बता कर अपना धंधा अच्छे से चला रहे ।

ये सारे ज्योतिष ‘महंगी दुकान सस्ता पकवान’ का रास्ता अपनाते हुए अपने पास आए हुए लोगों को मुसीबतों से छुटकारा दिलाने का नाटक करते हैं और लाखोंकरोड़ों में पैसे कमाते हैं।

बौलीवुड स्टार्स को टारगेट बना कर और यूट्यूबर्स के जरीए काली कमाई

लाइमलाइट में आने के लिए स्टार्स की पर्सनल लाइफ पर कमैंट कर के पैसे और पब्लिसिटी पाना आम बात है. जैसे कि अगर कोई बड़ा स्टार एक आम इंसान को बीच रास्ते पर थप्पड़ मार देता है तो वह स्टार भले ही बदनाम हो जाए लेकिन थप्पड़ खाने वाला इंसान जरूर मशहूर हो जाता है.

Read more: Aarti Chhabria :मिस इंडिया बनीं आरती छाबड़िया, अक्षय संग किया काम.

digital@vaartha.com

लेखक परिचय

[email protected]

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।