తెలుగు | Epaper

Bollywood : द बंगाल फाइल्स ने पहले दिन कमाए 1.75 करोड़

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Bollywood : द बंगाल फाइल्स ने पहले दिन कमाए 1.75 करोड़

मुंबई । बालीवुड की बहुचर्चित फिल्म द बंगाल फाइल्स (The Bengal Files) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की इस फिल्म को लेकर कई विवाद सामने आ रहे थे। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की पहले दिन की कमाई उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई।

पहले दिन की कमाई निराशाजनक

जानकारी के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन लगभग 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि विवेक अग्निहोत्री की पिछली फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने पहले ही दिन 3.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग की थी और धीरे-धीरे 250 करोड़ क्लब में पहुंची थी।

बागी 4 से कड़ा मुकाबला

बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर द बंगाल फाइल्स और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shrauff) की बागी 4 आमने-सामने हैं। जानकारी के मुताबिक, बागी 4 ने पहले ही दिन तगड़ी शुरुआत करते हुए लगभग 12 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे तुलना करें तो द बंगाल फाइल्स का आंकड़ा काफी कम रहा है। हालांकि, फिल्ममेकर्स को वीकेंड से उम्मीदें हैं।

कलकत्ता दंगे पर आधारित कहानी

फिल्म की कहानी 1946 में हुए डायरेक्ट एक्शन डे यानी कलकत्ता दंगे पर आधारित है। फिल्म की पटकथा दो हिस्सों में चलती है—एक वर्तमान समय में, जहां सीबीआई ऑफिसर शिव पंडित (दर्शन कुमार) पश्चिम बंगाल में एक लड़की के गायब होने की जांच करते हैं, और दूसरा हिस्सा आजादी व विभाजन से पहले का है, जो भारती (सिमरत कौर) के इर्द-गिर्द घूमता है।

दिग्गज कलाकारों की मौजूदगी

फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, सिमरत कौर, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, सास्वत चैटर्जी और नामाशी चक्रवर्ती जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं

Read More :

जयकृष्ण घट्टामनेनी की प्रथम चलचित्र तीसरा चरण पूरा

जयकृष्ण घट्टामनेनी की प्रथम चलचित्र तीसरा चरण पूरा

शर्वानंद भोगी चलचित्र में गंगा रूप प्रथम चित्र जारी

शर्वानंद भोगी चलचित्र में गंगा रूप प्रथम चित्र जारी

देवी श्री प्रसाद नायक बनकर एलम्मा चलचित्र में अवसर

देवी श्री प्रसाद नायक बनकर एलम्मा चलचित्र में अवसर

बेल्लमकोंडा श्रीनिवास विवाह की तैयारी सगाई शीघ्र

बेल्लमकोंडा श्रीनिवास विवाह की तैयारी सगाई शीघ्र

Entertainment- स्कूल के दिनों से जुड़ी है श्रद्धा और वरुण की दिलचस्प कहानी

Entertainment- स्कूल के दिनों से जुड़ी है श्रद्धा और वरुण की दिलचस्प कहानी

मंच पर कुर्सी से गिरते बच गए नाग चैतन्य, दर्शक हैरान

मंच पर कुर्सी से गिरते बच गए नाग चैतन्य, दर्शक हैरान

Entertainment- बॉलीवुड को अक्सर गलत तरीके से पेश किया जाता है- सुनील शेट्टी

Entertainment- बॉलीवुड को अक्सर गलत तरीके से पेश किया जाता है- सुनील शेट्टी

फिर लौट रही कंचना, नए रूप में मचाएगी धमाल

फिर लौट रही कंचना, नए रूप में मचाएगी धमाल

ईरान और अमेरिका संघर्ष के बीच दुबई में फंसी

ईरान और अमेरिका संघर्ष के बीच दुबई में फंसी

‘सलार 2’ चौंकाएगी, निर्माता का बड़ा बयान

‘सलार 2’ चौंकाएगी, निर्माता का बड़ा बयान

‘रामायण’ में नोलन की एंट्री? बॉक्स ऑफिस धमाका!

‘रामायण’ में नोलन की एंट्री? बॉक्स ऑफिस धमाका!

‘पुलिस कंप्लेंट’ का ‘प्रेम ओ प्रेम’ हिट मेलोडी?

‘पुलिस कंप्लेंट’ का ‘प्रेम ओ प्रेम’ हिट मेलोडी?

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870