Raid 2 Box Office : ‘रेड 2’ से मुकाबले में थीं 5 फिल्में

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

फिर भी तनाव के माहौल में बन गई बॉक्स ऑफिस किंग! 

अजय देवगन की रेड 2 की राह आसान नहीं थी. इसके बावजूद फिल्म ने बजट का 3 गुना से ज्यादा कमा लिया है और अब फिल्म बहुत जल्द एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही है।

 अजय देवगन की फिल्म रेड 2 जब रिलीज हुई तब सनी देओल की जाट और अक्षय कुमार की केसरी 2 पहले से सिनेमाघरों में थीं. फिल्म के साथ दो बड़ी तमिल फिल्में हिट 3 और रेट्रो भी रिलीज हुईं. इतना ही नहीं हॉलीवुड की बड़ी फिल्म थंडरबोल्ट्स भी 1 मई को सिनेमाघरों में आ धमकी. इतने सारे कंपटीशन होने के बावजूद रेड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रेड जारी रखी और कलेक्शन में लगातार बढ़ोतरी करती दिखी।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद फिल्म की कमाई में और इजाफा हुआ. फिल्म को रिलीज हुए आज 11 दिन हो चुके हैं. तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने सेकेंड वीकेंड के आखिरी दिन यानी आज अभी तक कितनी कमाई कर ली है।

रेड 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • राजकुमार गुप्ता के डायरेक्शन में बनी फिल्म रेड 2 की कमाई से जुड़े ऑफिशियल आंकड़े फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने अपने एक्स पोस्ट में बताए हैं. इसके मुताबिक, फिल्म ने 9वें दिन 5.33 करोड़ रुपये कमाने के बाद 10वें दिन 8.52 करोड़ रुपये कमाए और फिल्म का कुल कलेक्शन 112.42 करोड़ रुपये हो गया।
  • फिल्म की कमाई से जुड़े 11वें दिन के आंकड़े सैक्निल्क पर आ चुके हैं और फिल्म ने आज 10:30 बजे तक 11.75 करोड़ रुपये कमाते हुए 124.17 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिलहाल ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं. इनमें बदलाव हो सकता है।

रेड 2 बनेगी 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म?

इस साल रिलीज हुई सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट देखें तो 600 करोड़ रुपये कमाकर छावा नंबर वन पर है. दूसरे नंबर पर 131.44 करोड़ रुपये के साथ स्काई फोर्स है. अब तीसरे नंबर पर 103.45 करोड़ रुपये के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वाली सलमान खान की सिकंदर को पीछे करके रेड 2 ने लिस्ट में तीसरी जगह अपने नाम कर ली है।

फिल्म का कलेक्शन जिस तरह से बढ़ रहा है उसे देखकर उम्मीदें भी जग रही हैं कि फिल्म बहुत जल्द स्काई फोर्स को पीछे करते हुए दूसरी जगह भी अपने नाम कर लेगी. बता दें कि इसके लिए रेड 2 को अभी करीब 7 करोड़ रुपये की और जरूरत है।

रेड 2 का बजट, स्टारकास्ट और वर्ल्डवाइड कलेक्शन

अजय देवगन, रितेश देशमुख, अमित स्याल और सौरभ शुक्ला जैसे एक्टर्स से सजी इस फिल्म को 48 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है. सैक्निल्क के मुताबिक, फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर नजर डालें तो सैक्निल्क के मुताबिक, इसने 10 दिनों में 148.20 करोड़ रुपये कमा लिए थे. यानी फिल्म आज 160 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है।

Read more:Superstar कपल ने साथ की 8 फिल्में, 5 रहीं फ्लॉप।

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।