News Hindi : उत्तर जोन पुलिस का बड़ा खुलासा, चोरी के दो मामलों का पर्दाफाश

Read Time:  1 min
चोरी
चोरी
FONT SIZE
GET APP

हैदराबाद । उत्तर जोन पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घरों में चोरी (Burglary Cases) की दो बड़ी वारदातों का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए करीब 31 लाख मूल्य के सोने व चांदी (Gold and Silver) के आभूषण बरामद किए हैं। इन मामलों में आरोपियों ने घर मालिकों के विश्वास का फायदा उठाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया।

लंबे समय से सोने के आभूषण और सोने की बिस्कुटें गायब हो रही थीं : डीसीपी

एस. रश्मि पेरुमल, पुलिस उपायुक्त, उत्तर जोन, हैदराबाद ने बताया कि कारखाना थाना क्षेत्र निवासी आभूषण कारोबारी गजावाड़ा श्रीधर (52) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर से लंबे समय से सोने के आभूषण और सोने की बिस्कुटें गायब हो रही थीं। पुलिस ने जांच के दौरान घर में काम करने वाली नौकरानी उरगड्डा माधवी (35) और उसके पति उरगड्डा कृष्णैया (40) को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने बार-बार चोरी कर सोने के आभूषण और बिस्कुट चुराए तथा चोरी किए गए सोने का एक हिस्सा पिघलाकर अपने निजी उपयोग के लिए आभूषण बनवाए।

दोनों की गिरफ्तारी के बाद 24 तोला सोना बरामद

दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 24.2 तोला सोना बरामद किया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसी तरह दूसरे मामले में बोलारम थाना क्षेत्र के डोवटन रोड निवासी गृहिणी येल्लू सुजाता (53) ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके घर की अलमारी में रखे सोने और चांदी के आभूषण गायब हैं। उन्होंने जुलाई 2025 में एक नौकरानी को काम पर रखा था। यात्रा से पहले सामान की जांच के दौरान चोरी का पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर नौकरानी जाजाला सिंधु उर्फ चिन्नारी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 5.1 तुला वजनी सोने का हार, 2 तोला पिघला हुआ सोना और 61 तोला चांदी के आभूषण बरामद किए गए।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Ajay Kumar Shukla

लेखक परिचय

Ajay Kumar Shukla

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।