తెలుగు | Epaper

Dantewada-News : मां दंतेश्वरी मंदिर की दान पेटी से बड़ी रकम

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Dantewada-News : मां दंतेश्वरी मंदिर की दान पेटी से बड़ी रकम

19 लाख 44 हजार रुपये नकद निकले

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा स्थित प्रसिद्ध मां दंतेश्वरी मंदिर में दान पेटी खोले जाने पर बड़ी राशि सामने आई है। मंदिर प्रशासन के अनुसार दान पेटी से कुल 19 लाख 44 हजार रुपये नकद प्राप्त हुए हैं।

भक्तों की आस्था का प्रतीक

श्रद्धालुओं ने खुले दिल से किया दान- मां दंतेश्वरी मंदिर (Danteshwari Temple) में देशभर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। नवरात्रि और विशेष अवसरों पर यहां दान की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिलती है, जो भक्तों की गहरी आस्था को दर्शाता है।

दंतेवाड़ा में स्थित बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर की 9 दान पेटियां खोली गईं। इस बार कुल 19 लाख 44 हजार 483 रुपए दान (daan) में मिले हैं। मंदिर प्रबंधन के अनुसार पिछली बार दान पेटियां जुलाई 2025 में खोली गई थीं। करीब 6 महीने बाद दोबारा पेटी खोली गई है। नगद के अलावा भक्तों ने देवी के नाम पत्र लिखकर माता से अनेकों मन्नत मांगी है। इनमें सरकारी नौकरी करने वाले एक भक्त ने पत्र में लिखा है कि उसे ऑफिस से छुट्टियां नहीं मिल रही है, परेशान है। देवी मां से छुट्टी दिलाने पत्र के माध्यम से अर्जी लगाई है

वहीं कुछ पत्रों में स्वास्थ्य, रोजगार, पारिवारिक सुख-शांति और परीक्षा में सफलता की कामना की गई है। इसके अलावा भक्तों के चढ़ाए सोने-चांदी के आभूषण भी निकले हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों और मंदिर समिति ने खोली पेटी

दरअसल, दान पेटियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रशासनिक अधिकारियों, मंदिर समिति के सदस्यों और कर्मचारियों की मौजूदगी में खोला गया। नकद राशि के साथ-साथ बड़ी संख्या में सोने और चांदी के आभूषण भी मिले हैं।

इनमें हार, अंगूठी, चेन, पायल, सिक्के और अन्य चढ़ावे शामिल हैं। सभी आभूषणों का वजन और मूल्यांकन अलग से किया जाएगा।

मंदिर समिति के सदस्यों का कहना है कि, दान की राशि का उपयोग मंदिर के विकास कार्यों, व्यवस्थाओं के सुधार और धार्मिक गतिविधियों पर किया जाएगा।

हर साल लाखों की संख्या में पहुंचते हैं भक्त

दंतेवाड़ा जिले के साथ-साथ छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां दंतेश्वरी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। नवरात्रि और प्रमुख पर्वों के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या और दान में बढ़ोतरी देखी जाती है। प्रशासन ने दान की पूरी राशि को बैंक में जमा कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अन्य पढ़े: GOA- नाबालिगों पर सोशल मीडिया बैन की ओर गोवा, ऑस्ट्रेलिया जैसा कानून संभव

जुलाई 2025 में 11 लाख ता चढ़ावा आया था

जुलाई 2025 में जह दंतेश्वरी मंदिर की दान पेटी खोली गई तो उससे 11 लाख 18 हजार रुपए कैश निकले थे। इसके साथ ही भक्तों की अर्जियों के कुछ पत्र भी मिले थे। जिसमें किसी ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी तो किसी ने नौकरी लगाने माता से मन्नत मांगी थी।

इस दौरान दान पेटी से निकले नोट और चिल्हर को गिनने करीब 5 घंटे का समय लगा था। इसके अलावा सोने-चांदी के आभूषण भी निकले थे। जिसे भक्तों ने माता को चढ़ाया था। वहीं, दान पेटी से निकली राशि को मंदिर कोष में जमाया करवाया गया।

अन्य पढ़े:

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870