Holi 2026: इस खतरनाक योग के बीच मनेगी होली

Read Time:  1 min
होली
होली
FONT SIZE
GET APP

इन 4 राशि वालों को रहना होगा सतर्क!

Angarak Yog On Holi 2026: ज्योतिष शास्त्र में अंगारक योग को बहुत अशुभ माना गया है. ये योग संकट, क्रोध में वृद्धि और मानसिक अशांति बढ़ाने वाला माना जाता है. ऐसे में होली पर बन रहें इस अंगारक योग से किन राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत है? आइए जानते हैं।

Angarak Yog On Holi 2026: होली का (Holi) त्योहार बड़ा ही पावन और विशेष माना जाता है. इस साल देशभर में 04 मार्च को होली खेली जाएगी. ये तिथि ज्योतिष दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि ग्रहों के सेनापति मंगल कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे. इसी दौरान छाया ग्रह राहु इस राशि में गोचर करने वाले हैं. ऐसे मेंं ये दोनों ग्रह अंगारक योग का निर्माण करेंगे. ये योग 2 अप्रैल 2026 तक बना रहेगा

ज्योतिष शास्त्र में इस योग (yog) को बहुत अशुभ माना गया है. ये योग संकट, क्रोध में वृद्धि और मानसिक अशांति बढ़ाने वाला माना जाता है. इसके प्रभाव से जातकों को धन लाभ, व्यापार विस्तार, नौकरी, रोजगार आदि में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं. इसके अलावा तनाव भी बढ़ने लगता है. ऐसे में होली पर बन रहें इस अंगारक योग से किन राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत है? आइए जानते हैं।

अन्य पढ़े: New Delhi : मार्च में ही अप्रैल जैसी तपिश!

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए समय समस्याओं से भरा हुआ रह सकता है. अजनबी पर विश्वास से व्यापार प्रभावित हो सकता है. विदेश से जुड़े काम में कई परेशानियां आ सकती हैं. सेहत को लेकर विशेष सावधानियां बरतें. धैर्यवान बनें रहें।

कर्क राशि

इस समय कर्क राशि के जातकों के खर्चों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. नई नौकरी, सेहत और व्यापार में दिक्कतें आ सकती हैं. नए तरह का निवेश न करें. व्यापार में इस दौरान काफी उथल-पुथल देखने को मिल सकती है. काम में अधिक प्रयास लग सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक इस समय थोड़ी से ज्यादा सावधानी बरतें. इस समय नया निवेश करने से बचें. वाहन खरीदने की योजना है, तो उसे फिलहाल टाल दें. विवाह की बाततचीत में कुछ परेशानियां आ सकती हैं. नई यात्रा करने से बचें।

कुंभ राशि

ये योग कुंभ राशि में बन रहा है, इसलिए इसका प्रभाव कुंभ राशि के जातकों पर सबसे ज्यादा दिख सकता है. आप बात-बात पर चिड़चिड़े हो सकते हैं. सेहत के मामले में की गई लापरवाही भारी पड़ सकती है।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।