తెలుగు | Epaper

Earthquake : भूकंप से अफगानिस्तान में 9 लोगों की मौत , भारत में भी झटके

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Earthquake : भूकंप से अफगानिस्तान में 9 लोगों की मौत , भारत में भी झटके

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में देर रात आए भूकंप (Earthquake) ने भारी तबाही मचाई। दक्षिण-पूर्वी इलाके में आए इस भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई। झटकों से कई मकान ढह गए और 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। भूकंप का असर पाकिस्तान और भारत के दिल्ली-एनसीआर तक महसूस किया गया।

9 की मौत और 15 घायल

अफगानिस्तान (Afganistan) के नांगरहार जन स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता नकीबुल्लाह रहीमी ने बताया कि भूकंप से कई घर धराशायी हो गए। मलबे में दबकर 9 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

कब आया भूकंप?

संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र जलालाबाद से 27 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में जमीन से लगभग 8 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया। यह भूकंप रविवार और सोमवार की दरमियानी रात 12:47 बजे आया।

दिल्ली-एनसीआर तक असर

भूकंप का झटका भारत तक महसूस किया गया। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में आधी रात को धरती हिलते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। अचानक झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि, यहां झटके हल्के थे और किसी तरह की जानमाल की हानि नहीं हुई।

क्यों आता है बार-बार भूकंप?

हिंदूकुश पर्वतीय क्षेत्र भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्र माना जाता है। भारतीय प्लेट और यूरोशियन प्लेट की टकराहट के कारण यहां बार-बार भूकंप आते हैं।
इससे पहले भी 2 अगस्त को इस इलाके में 5.5 तीव्रता और 6 अगस्त को 4.2 तीव्रता वाला भूकंप दर्ज किया गया था

भूकंप किसे कहते हैं और कितने प्रकार के होते हैं

भूकंप पृथ्वी के स्थलमंडल में अचानक ऊर्जा के मुक्त होने से होने वाली जमीन की हलचल है, जिसके मुख्य रूप से चार प्रकार हैं: टेक्टोनिक (प्लेटों की गति से), ज्वालामुखीय (ज्वालामुखी फटने से), पतन (गुफा या खदान के ढहने से) और विस्फोट (मानवीय या प्राकृतिक विस्फोट से). 

भूकंप के जनक कौन हैं?

जॉन मिल्ने को आधुनिक भूकंप विज्ञान का जनक माना जाता है क्योंकि 19वीं सदी के उत्तरार्ध में इस क्षेत्र की नींव एक गंभीर विज्ञान के रूप में स्थापित करने में उनकी अग्रणी भूमिका रही।

Read More :

https://hindi.vaartha.com/category/national

National-राहुल के बयान पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की सफाई, कहा– जाति के आधार पर भेदभाव नहीं

National-राहुल के बयान पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की सफाई, कहा– जाति के आधार पर भेदभाव नहीं

National- तमिलनाडु में चुनावी सरगर्मी तेज, शशिकला ने गठबंधन के दिए संकेत

National- तमिलनाडु में चुनावी सरगर्मी तेज, शशिकला ने गठबंधन के दिए संकेत

Punjab- पंजाब में सत्ता मिलती है तो धर्मांतरण के खिलाफ बनाएंगे सख्त कानून- अमित शाह

Punjab- पंजाब में सत्ता मिलती है तो धर्मांतरण के खिलाफ बनाएंगे सख्त कानून- अमित शाह

कोलकाता में पीएम मोदी का बयान

कोलकाता में पीएम मोदी का बयान

क्या दिल्ली में अब बाइक टैक्सी भी सुरक्षित नहीं?

क्या दिल्ली में अब बाइक टैक्सी भी सुरक्षित नहीं?

प्रेमिका की हत्या कर बनाया वीडियो

प्रेमिका की हत्या कर बनाया वीडियो

Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद

Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद

National- वीजा नियमों में ढील, तय समय से ज्यादा रुकने पर नहीं लगेगा जुर्माना

National- वीजा नियमों में ढील, तय समय से ज्यादा रुकने पर नहीं लगेगा जुर्माना

Bihar- सैयद अता हसनैन ने बिहार के राज्यपाल पद की ली शपथ, सीएम नीतीश रहे मौजूद

Bihar- सैयद अता हसनैन ने बिहार के राज्यपाल पद की ली शपथ, सीएम नीतीश रहे मौजूद

National- सोनम वांगचुक से हटाया एनएसए, केंद्र ने खत्म की हिरासत

National- सोनम वांगचुक से हटाया एनएसए, केंद्र ने खत्म की हिरासत

UCC हिंदुओं तक सीमित, इस्लाम में शादी है कॉन्ट्रैक्ट

UCC हिंदुओं तक सीमित, इस्लाम में शादी है कॉन्ट्रैक्ट

National- जल संकट की चेतावनी, 2030 तक 40% आबादी को झेलनी पड़ सकती है किल्लत

National- जल संकट की चेतावनी, 2030 तक 40% आबादी को झेलनी पड़ सकती है किल्लत

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870