मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ, जहां एक यात्री बस और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। यह घटना दिन के समय उस वक्त हुई जब सड़क पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी थी।
बस और ट्रैक्टर आमने-सामने टकराए
मध्य प्रदेश : प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार में चल रही एक यात्री बस की सामने से आ रहे ट्रैक्टर से सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गए।
Jabalpur bus accident: मध्यप्रदेश के जबलपुर (Jabalpur) जिले में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. गोसलपुर थाने के पास नेशनल हाईवे पर यात्रियों से भरी एक बस और गेहूं से लदे ट्रैक्टर-ट्राली के बीच जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस और ट्रैक्टर दोनों ही अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गए. इस हादसे में बस में सवार 39 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है.
सिहोरा सिविल अस्पताल के डॉक्टर सुनील लटियार ने बताया हादसा उस वक्त हुआ जब (Tractor) ट्रैक्टर चालक ट्राली में गेहूं भरकर स्थानीय मंडी की ओर ले जा रहा था. इसी दौरान कटनी से जबलपुर की ओर आ रही यात्री बस और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर हो गई. भिड़ंत होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई. टक्कर के बाद ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और गेहूं सड़क पर बिखर गया, वहीं बस भी पलट गई जिससे यात्री अंदर ही फंस गए.
बस में फंस गए थे यात्री
हादसे की आवाज सुनते ही स्थानीय ग्रामीण और राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े. सूचना मिलते ही गोसलपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस और स्थानीय लोगों ने मशक्कत के बाद बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया. सिहोरा सिविल अस्पताल में 21 घायलों का इलाज किया जा रहा है. जबकि गोसलपुर स्वास्थ्य केंद्र में 18 घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया है. 3 यात्रियों की हालत बेहद नाजुक होने के कारण उन्हें तत्काल जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.
अन्य पढ़े: Telangana : केंद्र प्रायोजित कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा, यूनियन सचिव ने की बैठक
हाईवे पर काफी देर तक आवागमन बाधित रहा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भिड़ंत इतनी तेज थी कि बस के पलटने से कई यात्री सीटों के बीच दब गए थे, जिन्हें काफी मुश्किलों से बाहर निकाला गया. हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर काफी देर तक आवागमन बाधित रहा. पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाना शुरू कर दिया हैं और यातायात सुचारू कराया जा रहा हैं. फिलहाल हादसा कैसे हुआ, पुलिस इसकी जांच कर रही है.
अन्य पढ़े: