తెలుగు | Epaper

National news : विदेश मंत्री ने लॉन्च की पासपोर्ट सेवा 2.0

Anuj Kumar
Anuj Kumar
National news : विदेश मंत्री ने लॉन्च की पासपोर्ट सेवा 2.0

डिजिटल युग (Digital Yug) में पासपोर्ट की बढ़ती मांग को देखते हुए सरकार ई-पासपोर्ट (E-Passport) (पासपोर्ट 2.0) जारी कर रही है। विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट सेवा प्रोग्राम के तहत पासपोर्ट बनवाना आसान कर दिया है। ई-पासपोर्ट में चिप लगी होगी जिससे विदेश यात्रा आसान होगी और डेटा सुरक्षित रहेगा। पुलिस वेरिफिकेशन के लिए mPassport Police App से 5-7 दिन में प्रक्रिया पूरी हो सकती है।

नई दिल्ली। कुछ साल पहले तक पासपोर्ट होना अपने आप में एक बड़ी बात थी। ज्यादातर हवाई यात्रा करने वाले लोग ही पासपोर्ट बनवाने की जहमत उठाते थे। मगर अब हर किसी के पास पासपोर्ट होना बेहद आम बात है। हवाई यात्रा से लेकर निवास प्रमाण पत्र और पहचान पत्र के रूप में पासपोर्ट बेहद मददगार साबित होता है। यही वजह है कि देश में पासपोर्ट की मांग भी तेजी से बढ़ रही है।

वहीं, पासपोर्ट का डेटा सुरक्षित रखने के लिए सरकार ने भी पासपोर्ट 2.0 जारी करने का फैसला किया है। 24 जून 2025 को 13वें पासपोर्ट सेवा दिवस के दौरान विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने भी पासपोर्ट सेवा 2.0 लॉन्च किया है, जिससे पासपोर्ट बनवाना बेहद आसान हो गया है।

पासपोर्ट सेवा प्रोग्राम

पासपोर्ट के लिए विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट सेवा प्रोग्राम शुरू किया है, जिसके तहत पासपोर्ट बनवाना बेहद आसान हो गया है। डिजिटल दुनिया के इस युग में सरकार ने ई-पासपोस्ट (पासपोर्ट 2.0) जारी करना भी शुरू कर दिया। ई-पासपोर्ट में चिप लगी है और यह टेंपर प्रूफ भी है।

ई-पासपोर्ट के फायदे

  • ई-पासपोर्ट की मदद से विदेश यात्रा में आसानी होगी। इससे लोगों को एअरपोर्ट पर कम इंतजार करना पड़ेगा और उनके लिए एक-देश से दूसरे देश जाना भी आसान हो जाएगा।
  • ई-पासपोर्ट में लगी चिप में यूजर्स का निजी डेटा सुरक्षित रहेगा, जिससे कोई चाहकर भी डेटा के साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकेगा।
  • पासपोर्ट धारक की पर्सनल और बायोमैट्रिक जानकारी भी चिप में सुरक्षित स्टोर की जाएगी।
  • ई-पासपोर्ट ICAO के नियमों पर खरा उतरता है। ऐसे में यह पासपोर्ट पूरी दुनिया में मान्य होगा।

पुलिस वेरिफिकेशन भी हुआ आसान

पासपोर्ट के लिए अप्लाई करने के बाद लोगों को पुलिस वेरिफिकेशन प्रोसेस से गुजरना पड़ता है। ऐसे में दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को पासपोर्ट बनवाने में महीनों लग जाते हैं। इसके लिए विदेश मंत्रालय ने mPassport Police App लॉन्च किया है। इस ऐप की मदद से पुलिस वेरिफिकेशन महज 5-7 दिन में पूरा हो सकता है।

ई-पासपोर्ट के लिए कैसे करें आवेदन?

  • सरकार की आधिकारिक वेबसाइट passportindia.gov.in पर जाएं।
  • अगर आप पहली बार इस वेबसाइट पर आए हैं, तो सबसे पहले अपना नाम, जन्मतिथि और फोन नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन कर लें। इसके बाद पोर्टल पर लॉग इन करें।
  • अभ ई-पासपोर्ट के ऑप्शन पर क्लिक करें और अपनी सारी पर्सनल डिटेल्स समेत ट्रैवल हिस्ट्री भी भर दें।
  • इसके बाद अपॉइंटमेंट लेने के लिए स्थानीय पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) या फिर पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (POPSK) का विकल्प चुनें।
  • पासपोर्ट का शुल्क अदा के लिए UPI, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग की मदद से पेमेंट प्रोसेस पूरा करें।
  • अब अपनी सहूलियत के मुताबिक अपॉइंटमेंट की तारीख और समय का स्लॉट बुक कर लें।
  • चुने गए स्लॉट के अनुसार PSK या POPSK पर जाएं। इस दौरान अपने साथ सभी जरूरी दस्तावेज ले जाना न भूलें। यहां आपकी बायमैट्रिक लेने के बाद प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • अगले कुछ दिनों में आपका पासपोर्ट पोस्ट से आपके दिए गए पते पर पहुंच जाएगा।

Read more : Tamilnadu : चित्तेरी रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन

शादी के 3 महीने बाद विवाहिता की मौत

शादी के 3 महीने बाद विवाहिता की मौत

प्यार की खातिर रिजवाना ने अपनाया सनातन धर्म, नया नाम पूजा मिला

प्यार की खातिर रिजवाना ने अपनाया सनातन धर्म, नया नाम पूजा मिला

Bihar- सुपौल में सीएम नीतीश ने 570 करोड़ की 213 योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

Bihar- सुपौल में सीएम नीतीश ने 570 करोड़ की 213 योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

3 बार जहर देने के बाद भी बच गई पत्नी

3 बार जहर देने के बाद भी बच गई पत्नी

WB- बेलूर मठ पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त, बोले– शांतिपूर्ण होगा चुनाव

WB- बेलूर मठ पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त, बोले– शांतिपूर्ण होगा चुनाव

Jaipur- पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात

Jaipur- पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात

Bihar- टी-20 वर्ल्ड कप जीत के बाद पटना में ईशान किशन का भव्य स्वागत

Bihar- टी-20 वर्ल्ड कप जीत के बाद पटना में ईशान किशन का भव्य स्वागत

National-गैस संकट पर विपक्ष का हमला, रामगोपाल यादव बोले– सच्चाई छिपा रही सरकार

National-गैस संकट पर विपक्ष का हमला, रामगोपाल यादव बोले– सच्चाई छिपा रही सरकार

Nepal- नेपाल में बालेंद्र शाह की जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई

Nepal- नेपाल में बालेंद्र शाह की जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई

National- इंडिया गठबंधन की बैठक में राहुल गांधी पर वाम दलों का तीखा हमला

National- इंडिया गठबंधन की बैठक में राहुल गांधी पर वाम दलों का तीखा हमला

National- लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश

National- लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश

National- युद्ध के असर से गैस संकट, सरकार ने संभाली कमान और लगाया ESMA

National- युद्ध के असर से गैस संकट, सरकार ने संभाली कमान और लगाया ESMA

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870