Gold Price Today : घरेलू और वैश्विक बाजारों में बढ़ती मांग के चलते सोने की कीमतों में तेजी जारी है। 18 दिसंबर की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,34,670 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,23,460 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
अमेरिकी डॉलर इंडेक्स के दो महीने के निचले स्तर पर आने से अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के लिए सोना सस्ता हुआ है। इसी वजह से वैश्विक बाजार में सोना रिकॉर्ड उच्च स्तर के करीब बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड का भाव 4,321.06 डॉलर प्रति औंस है।
Read also : News Hindi : जीएसटी सुधार दीर्घकालिक मजबूती प्रदान करने वाले – निर्मला सीतारमण
चांदी की कीमतों में भी गुरुवार सुबह (Gold Price Today ) जोरदार उछाल देखा गया। चांदी ₹2,08,100 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 66.52 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर है। सप्लाई में कमी, सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग, सिल्वर ETF में निवेश और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों से चांदी की कीमतों को मजबूती मिल रही है। इस साल अब तक चांदी की कीमतों में 127% की बढ़ोतरी हो चुकी है।
शहरवार सोने के दाम…
| शहर | 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 1,23,460 | 1,34,670 |
| मुंबई | 1,23,310 | 1,34,520 |
| अहमदाबाद | 1,23,360 | 1,34,570 |
| चेन्नई | 1,23,310 | 1,34,520 |
| कोलकाता | 1,23,310 | 1,34,520 |
| हैदराबाद | 1,23,310 | 1,34,520 |
| जयपुर | 1,23,460 | 1,34,670 |
| भोपाल | 1,23,360 | 1,34,570 |
| लखनऊ | 1,23,460 | 1,34,670 |
| चंडीगढ़ | 1,23,460 | 1,34,670 |
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :