తెలుగు | Epaper

Operation Sindoor: जम्मू कश्मीर के त्राल में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को घेरा

digital
digital
Operation Sindoor: जम्मू कश्मीर के त्राल में  सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को घेरा

त्राल में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर शुरू कर दिया है. अवंतीपोरा के त्राल इलाके में जम्मू कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को घेर लिया है. ये आतंकी दहशत फैलाने के इरादे से पहुंचे थे, हालांकि अभी तक किसी के मारे जाने को लेकर खबर नहीं मिली है. सुरक्षाबलों ने अभी तक कई आतंकियों को मार गिराया है. कश्मीर के कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन भी चल रहा है.

जम्मू कश्मीर पुलिस ने गुरुवार सुबह एक्स पर पोस्ट शेयर कर एनकाउंटर की जानकारी दी. कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स हैंडल पर लिखा, ”अवंतीपोरा के नाडेर, त्राल इलाके में पुलिस और सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ एनकाउंटर शुरू कर दिया है.” सुरक्षाबलों ने पूरे एरिया को घेर लिया है. वे और भी जगह पर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं और आतंकियों की तलाश कर रहे हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक दो आतंकियों के मौजूद होने की खबर है. 

शोपियां में मारे गए थे तीन आतंकी

सुरक्षाबलों ने मंगलवार को भी एनकाउंटर किया था. उन्होंने शोपियां में सुबह तीन आतंकियों को घेरा था और इसके बाद तीनों को ढेर भी कर दिया था. इस ऑपरेशन को राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट ने अंजाम दिया था. मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार बरामद हुए थे. उनके पास काफी एडवांस हथियार मिले थे.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बेचैन हुआ पाकिस्तान

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का ऑपरेशन सिंदूर के जरिए बदला लिया. इसके बाद से पाकिस्तान में बेचैनी बढ़ गई है. वह अभी तक कई बार आतंकियों को भारत भेज चुका है, लेकिन सेना के जवान उन्हें ढेर कर दे रहे हैं. आतंकी जम्मू कश्मीर के कई इलाकों से घुसपैठ की कोशिश कर चुके हैं.

राहुल गांधी की नागा माला क्यों खास? जानिए

राहुल गांधी की नागा माला क्यों खास? जानिए

काव्या मारन का बड़ा फैसला, पाक खिलाड़ी से करार

काव्या मारन का बड़ा फैसला, पाक खिलाड़ी से करार

कल है बेटी की शादी, 2000 मेहमानों के लिए खाना कहाँ से बनेगा?

कल है बेटी की शादी, 2000 मेहमानों के लिए खाना कहाँ से बनेगा?

यूपी में झाड़-फूंक के नाम पर चौंकाने वाली घटना

यूपी में झाड़-फूंक के नाम पर चौंकाने वाली घटना

PM Modi- तनाव के बीच भारत की पहल, पीएम मोदी ने ईरान राष्ट्रपति से फोन पर की बात

PM Modi- तनाव के बीच भारत की पहल, पीएम मोदी ने ईरान राष्ट्रपति से फोन पर की बात

National- ब्लड डोनेशन गाइडलाइन पर केंद्र का सख्त रुख, ट्रांसजेंडर को अभी नहीं मिली अनुमति

National- ब्लड डोनेशन गाइडलाइन पर केंद्र का सख्त रुख, ट्रांसजेंडर को अभी नहीं मिली अनुमति

LPG- एलपीजी संकट पर विपक्ष का संसद के बाहर प्रदर्शन, लोकसभा में भी हंगामा

LPG- एलपीजी संकट पर विपक्ष का संसद के बाहर प्रदर्शन, लोकसभा में भी हंगामा

पुलिस कांस्टेबल संग लिव-इन में रहने वाली युवती ने की आत्महत्या

पुलिस कांस्टेबल संग लिव-इन में रहने वाली युवती ने की आत्महत्या

West Bengal- वामपंथ को सत्ता से हटाकर उभरीं ममता बनर्जी , अब 2026 में अग्निपरीक्षा

West Bengal- वामपंथ को सत्ता से हटाकर उभरीं ममता बनर्जी , अब 2026 में अग्निपरीक्षा

UP- गैस संकट के बीच जमाखोरी का पर्दाफाश, हापुड़ में 55 सिलेंडर बरामद

UP- गैस संकट के बीच जमाखोरी का पर्दाफाश, हापुड़ में 55 सिलेंडर बरामद

झांसी में बर्थडे के दिन युवती की मौत

झांसी में बर्थडे के दिन युवती की मौत

WhatsApp -13 साल से कम यूजर्स के लिए नया फीचर ला रहा व्हाट्सएप

WhatsApp -13 साल से कम यूजर्स के लिए नया फीचर ला रहा व्हाट्सएप

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870