हैदराबाद में भारी बारीश, सड़कें जलमग्न

Read Time:  1 min
हैदराबाद में भारी बारीश, सड़कें जलमग्न
FONT SIZE
GET APP

हैदराबाद के कई इलाकोंमें हुई भारी बारीश के बाद लोग जो पिछल कुछ समय से तेज गर्मी से परेशान थे ,राहत की सांस ली। । हैदराबाद के कई हिस्सों में आज तेेज बारिश हुई। इससे शहर का माहौल अचानक ठंडा हो गया। हिमायतनगर, कोठी, अमीरपेट, बोराबंडा, जुबली हिल्स, एलबी नगर, हयातनगर, मेडचल, विद्यानगर, कोठी, एबिड्स और अन्य क्षेत्रों में मध्यम बारिश दर्ज की गई। कई स्थानों पर यातायात जाम हो गया। खैरताबाद स्थित मर्करी होटल के पास एक पेड़ कार पर गिर गया। इस घटना में दो महिलाएं सुरक्षित बच गईं।

सचिवालय के पास तालाब काअहसास

बेमौसम बारिश के कारण हैदराबाद महानगर के कई इलाकों में पानी भर गया। राज्य सचिवालय केपासजल भराव के कारण लगों को तालाब काअहसास होरहा था। चारमीनार की एक मीनार से कुछ मिट्टी गिर गई। इस घटना में कोई क्षति नहीं हुई। जगह-जगह सड़कों पर बारिश का पानी के तेज बहाव के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा । मालकपेट पुल पर बाढ़ का पानी रुक गया है। राजभवन रोड पर बाढ़ का पानी बहने से यातायात ठप्प हो गया। तेलुगू तल्ली फ्लाईओवर के नीचे भारी पानी घुस गया है। कई स्थानों पर पेड़ गिर गए हैं। खंभे गिर गए हैं. खैरताबाद और पंजागुट्टा के बीच वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है।

digital@vaartha.com

लेखक परिचय

[email protected]

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।