दिल का दौरा पडने से दुल्हे की शादी के मंडप में ही मौत

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

दिल का दौरा पडने से दुल्हे की विवाह मंडप में ही मौत हो गयी। यह घटना उस समय घटी जब वह दुल्हन के गले में मंगलसूत्र बांध रहा था। यह देखकर वहां मौजूद लोग हतप्रभ रह गये. उन्हे य समझ में नही आरहा था था कि आखिर मंडप में क्या हो रहा है। दुल्हे को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। यह घटना शनिवार को कर्नाटक के बागलकोट जिले के जमखंडी कस्बे में हुई।

चशमदीद गवाह केअनुसार, दूल्हा, प्रवीन, ने मंगलसूत्र बांधने के कुछ ही क्षणों बाद सीने में दर्द की शिकायत की और फिर ज़मीन पर गिर पड़ा।

एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दुल्माहे के माता -पिता रोते-बिलखते उसे एक निजी अस्पताल ले गए।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, और मृत्यु के कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

यह दुखद घटना युवाओं में दिल के दौरे की बढ़ती प्रवृत्ति का एक और उदाहरण है।

इससे पहले, फरवरी में, मध्यप्रदेश में एक 23 वर्षीय युवती की एक शादी के संगीत समारोह के दौरान प्रदर्शन करते समय दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी।

पिछले साल दिसंबर में, उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक 14 वर्षीय लड़के की मृत्यु हो गई थी, जब वह अपने स्कूल में एक खेल प्रतियोगिता के लिए दौड़ने का अभ्यास कर रहा था और उसी दौरान उसे दिल का दौरा पड़ा।

digital

लेखक परिचय

digital

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।