खरगे,राहुल ने कांशीराम जयंती पर खरगे,राहुल ने दी श्रद्धांजली

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे तथा राहुल गांधी ने दलित आंदोलन के प्रमुख नेता तथा बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम को जयंती पर आज श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया है।

महान समाज सुधारक थे कांशीराम

खरगे ने कहा “समाज के दलित, वंचित, शोषित व पिछड़े वर्ग को भारतीय राजनीति की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले, महान समाज सुधारक, मान्यवर कांशीराम जी की जयंती पर हम उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।”
उन्होंने कहा “उन्होंने समानता और सामाजिक न्याय के पुरोधा के रूप में अपनी अमिट छाप छोड़ी है।”

दलितों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों के लिए संघर्ष, किया

श्री गांधी ने कहा “महान समाज सुधारक, मान्यवर कांशीराम जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। दलितों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष, सामाजिक न्याय की इस लड़ाई में हमारा हर कदम पर मार्गदर्शन करता रहेगा।

digital@vaartha.com

लेखक परिचय

[email protected]

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।