Hyderabad : इमारत में आग लगने से 8 बच्चों समेत 17 की मौत

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

हैदराबाद के चारमिनार के पास स्थित एक इमारत में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हुई है जिसमें 8 बच्चे भी शामिल हैं। हैदराबाद के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने घटना को लेकर दुख व्यक्त किया है। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने घटनास्थल का दौरा किया है और दिशा-निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने घटना को लेकर वरिष्ठ अधिकारियो को इमारत में फंसे लोगों को बचाने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए हैं। एक निजी अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग लगने की घटना के बाद आठ लोगों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।

  • फंसे लोगों को बचाने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए हैं
  • घटना के बाद आठ लोगों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था
  • हैदराबाद के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने घटना को लेकर दुख व्यक्त किया है।

घटनास्थल पर कई लोग मिले बेहोश

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, सुबह करीब 6.30 बजे उन्हें फोन कॉल के माध्यम से आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद वे तुरंत मौके पर पहुंचे। इस दौरान घटनास्थल पर कई लोग बेहोश पाए गए। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

घटनास्थल का दौरा करने के बाद केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने मीडिया से कहा, “पुलिस ने बताया कि आग लगने की घटना में आठ लोगों की मौत हो गई है। लेकिन इस आंकड़े की पुष्टि उन्हें ही करनी है।” उन्होंने बताया कि मृतकों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं।

20 लोग अस्पताल में भर्ती

घटनास्थल पर मौजूद असदुद्दीम ओवैसी की पार्टी AIMIM के एक विधायक ने मीडिया को बताया कि शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार करीब 20 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। सीएमओ की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाने और उचित चिकित्सा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

PM मोदी ने जताया दुख

आग लगने की घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा, “हैदराबाद, में आग लगने की घटना में लोगों की मौत से बहुत दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

Read more : जन सुराज में शामिल हो सकते है RCP सिंह !

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।