विश्वविद्यालय परिसर में ‘वंता-वरपु’ का आयोजन
हैदराबाद। तेलंगाना के सभी विश्वविद्यालयों के अंशकालिक शिक्षकों ने नौकरी की सुरक्षा की मांग करते हुए शुक्रवार को यहां उस्मानिया विश्वविद्यालय परिसर में ‘वंता-वरपु’ (सड़क पर खाना पकाना) का आयोजन किया। बड़ी संख्या में अंशकालिक शिक्षक, जिनमें पुरुष और महिलाएं शामिल थे, सब्जियां लेकर आए, उन्हें बारीक काटा और विरोध प्रदर्शन के तहत विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन में भोजन पकाया।
सरकारी आदेश संख्या 21 का विरोध
अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान करने वाले प्रदर्शनकारी राज्य सरकार से नौकरी की सुरक्षा सहित उनके मुद्दों का समाधान करने की मांग कर रहे हैं। सरकारी आदेश संख्या 21 का विरोध करते हुए शिक्षकों ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह अंशकालिक शिक्षकों को – जो वर्षों से न्यूनतम वेतन पर और बिना किसी नौकरी की सुरक्षा के काम कर रहे हैं – नौकरी के बाजार में धकेलने का प्रयास कर रही है। वे चाहते थे कि सरकार विश्वविद्यालयों में नियमित सहायक प्रोफेसरों की भर्ती के लिए जारी किए गए सरकारी आदेश संख्या 21 में उन्हें महत्व प्रदान करे।
नौकरी की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है
अंशकालिक शिक्षकों का कहना है कि वह वर्षों से न्यूनतम वेतन पर पढ़ा रहे है। इसी से उनका घर चल रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि उनकी नौकरी की सुरक्षा की भी कोई गारंटी नहीं है। आज नौकरी है कल नहीं रहेगी इसकी कोई गारंटी नहीं है। अशंकालिक शिक्षकों का कहना है कि वह पूरी ईमानदारी के साथ पठन पाठन कार्य करते हैं। विद्यार्थी भी उनके पढ़ाए चीजों को याद रखते हैं और अपनी परीक्षाओं में सफल हो रहे हैं। विद्यार्थी अंशकालिक शिक्षकों की प्रशंसा भी करते हैं कि उनके पढ़ाने का तरीका बेहतर होता है जिससे परीक्षाओं में काफी सहायता मिलती है और उन्हें सफल बनाती है।
- Virat Kohli : होल्डर का कहर.. एक ही ओवर में कोहली-पडिक्कल आउट
- AP Liquor Scam : ईडी के सामने पेश हुआ चेविरेड्डी परिवार.. शराब घोटाले में जांच तेज
- Abnormal Population Changes: जनसंख्या में असामान्य बदलाव पर केंद्र का बड़ा कदम
- Andhra Politics : अविनाश रेड्डी पर भड़के बीटेक रवि.. लगाए गंभीर आरोप
- Devi Sri Prasad : ‘यल्लम्मा’ के लिए अभिनेता बने देवी श्री प्रसाद