తెలుగు | Epaper

News Hindi : मुख्यमंत्री करेंगे किसान यांत्रिकीकरण योजना का पुनः शुभारंभ

Ajay Kumar Shukla
Ajay Kumar Shukla
News Hindi : मुख्यमंत्री करेंगे किसान यांत्रिकीकरण योजना का पुनः शुभारंभ

हैदराबाद । राज्य में जनवरी माह के दौरान मुख्यमंत्री के हाथों किसान यांत्रिकीकरण योजना (Mechanization Scheme) का पुनः शुभारंभ किया जाएगा। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश कृषि मंत्री (Minister) तुम्मला नागेश्वर राव ने दिए हैं। सचिवालय में कृषि एवं संबद्ध विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में मंत्री ने कई अहम दिशा-निर्देश जारी किए।

योजनाओं को वर्तमान सरकार चरणबद्ध तरीके से पुनर्जीवित कर रही है

मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार द्वारा बंद की गई केंद्र सरकार की योजनाओं को वर्तमान सरकार चरणबद्ध तरीके से पुनर्जीवित कर रही है। उन्होंने याद दिलाया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत दालों के बीज किसानों को सब्सिडी पर उपलब्ध कराए गए हैं और अब किसान यांत्रिकीकरण योजना को फिर से लागू किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत 1.31 लाख किसानों को सब्सिडी पर विभिन्न कृषि यंत्र और उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राज्यभर में किसानों से पहले ही आवेदन लिए जा रहे हैं। जनवरी के पहले सप्ताह में मुख्यमंत्री के हाथों योजना का शुभारंभ सुनिश्चित करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं

रैतु बंधु के नाम पर किसान यांत्रिकीकरण योजना की उपेक्षा की गई

मंत्री ने पिछली सरकार पर आरोप लगाया कि बीते पांच वर्षों में रैतु बंधु के नाम पर किसान यांत्रिकीकरण योजना की उपेक्षा की गई। मंत्री तम्मला नागेश्वर राव ने जिला स्तर के कृषि अधिकारियों को जनवरी के पहले सप्ताह में मंडलवार दौरे कर किसानों को मिल रही सब्सिडी, यांत्रिकीकरण योजना के आवेदन, यूरिया ऐप के क्रियान्वयन जैसे विषयों पर जमीनी स्तर से फीडबैक लेने को कहा। किसानों की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से समझकर त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि केंद्र सरकार से मिलने वाला एक भी पैसा व्यर्थ न जाए यूरिया ऐप को लेकर विपक्ष द्वारा किए जा रहे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि यह ऐप पहले ही पांच जिलों में सफलतापूर्वक लागू किया जा चुका है और किसान इससे संतुष्ट हैं।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

टीपीसीसी सचिव ने वेम नरेंद्र रेड्डी से की मुलाकात

टीपीसीसी सचिव ने वेम नरेंद्र रेड्डी से की मुलाकात

राज्यपाल ने लक्ष्मीनरसिम्हास्वामी पुण्यक्षेत्र का किया दर्शन

राज्यपाल ने लक्ष्मीनरसिम्हास्वामी पुण्यक्षेत्र का किया दर्शन

फिल्म निर्माण तकनीक में पिछले कुछ दशकों में तेजी से बदलाव – रेवंत रेड्डी

फिल्म निर्माण तकनीक में पिछले कुछ दशकों में तेजी से बदलाव – रेवंत रेड्डी

दिल्ली शराब घोटाला के कविता के घर पहुंची CBI, हाईकोर्ट नोटिस

दिल्ली शराब घोटाला के कविता के घर पहुंची CBI, हाईकोर्ट नोटिस

दानम और कडियम के विरुद्ध अयोग्यता याचिकाएँ अध्यक्ष ने खारिज कीं

दानम और कडियम के विरुद्ध अयोग्यता याचिकाएँ अध्यक्ष ने खारिज कीं

उरुग्वे–स्कॉटलैंड मैच का उद्घाटन डीजीपी ने किया

उरुग्वे–स्कॉटलैंड मैच का उद्घाटन डीजीपी ने किया

अवैध ई-सिगरेट रैकेट का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध ई-सिगरेट रैकेट का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

फंक्शन हॉल में सोने के आभूषण चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार

फंक्शन हॉल में सोने के आभूषण चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार

वेलुगुमटला में गरीबों के लिए आदर्श बस्ती बनाई जाएगी- भट्टी विक्रमार्क

वेलुगुमटला में गरीबों के लिए आदर्श बस्ती बनाई जाएगी- भट्टी विक्रमार्क

अध्यक्ष का फैसला लोकतंत्र की भावना के विरुद्ध – भाजपा अध्यक्ष

अध्यक्ष का फैसला लोकतंत्र की भावना के विरुद्ध – भाजपा अध्यक्ष

दक्षिण मध्य रेलवे में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया

दक्षिण मध्य रेलवे में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया

एयर मार्शल राहुल भसीन ने वायुसेना अकादमी के कमांडेंट का पद संभाला

एयर मार्शल राहुल भसीन ने वायुसेना अकादमी के कमांडेंट का पद संभाला

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870