IND vs ENG : लीजेंड्स चैंपियनशिप में भारत को लगातार तीसरी हार

Read Time:  1 min
IND vs ENG
IND vs ENG
FONT SIZE
GET APP

23 रन से इंग्लैंड की जीत, भारत टूर्नामेंट से लगभग बाहर

IND vs ENG : भारत को लीजेंड्स चैंपियनशिप (Legends Championship) में इंग्लैंड (ENG) के खिलाफ 23 रन से हार का सामना करना पड़ा। यह टीम इंडिया की टूर्नामेंट में लगातार तीसरी हार है, जिससे उसका सेमीफाइनल में पहुंचना अब लगभग नामुमकिन हो गया है

IND vs ENG : विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में लगातार तीसरी हार के साथ भारतीय टीम लगभग सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है। युवराज सिंह की अगुआई वाली भारत चैंपियंस टीम को रविवार को इंग्लैंड चैंपियंस ने 23 रन से हरा दिया। इंग्लैंड के लिए जीत के हीरो रवि बोपारा रहे।

उन्होंने शतक जड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 223 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 200 रन ही बना सकी। पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार करने के बाद भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका ने 88 रन से और ऑस्ट्रेलिया ने भी चार विकेट से हराया था।

IND vs ENG : भारत चैंपियंस टीम छह टीमों की अंक तालिका में सबसे नीचे है। उसके पास चार मैचों में तीन हार और एक बेनतीजा के साथ एक अंक है। वहीं, इंग्लैंड की टीम पांच मैचों में एक जीत और तीन हार के साथ तीन अंक लेकर चौथे स्थान पर है। एक मैच उनका बेनतीजा रहा था। एबी डिविलियर्स की अगुआई वाली दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस टीम आठ अंक लेकर शीर्ष पर है।

लीजेंड्स क्रिकेट की विश्व चैंपियनशिप क्या है?

2025 लीग ऑफ़ लीजेंड्स वर्ल्ड चैंपियनशिप, मल्टीप्लेयर ऑनलाइन बैटल एरीना वीडियो गेम लीग ऑफ़ लीजेंड्स के लिए एक आगामी ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट है, जो 14 अक्टूबर से 9 नवंबर तक चीन के बीजिंग , शंघाई और चेंगदू में आयोजित किया जाएगा।

2025 लीजेंड्स लीग क्रिकेट विश्व चैम्पियनशिप का फाइनल कहाँ आयोजित होगा?

फाइनल: भारत चैंपियन बनाम पाकिस्तान चैंपियन (13 जुलाई, 2024): बहुप्रतीक्षित फाइनल ने अपना वादा पूरा किया, क्योंकि भारत चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को 5 विकेट से हराकर उद्घाटन डब्ल्यूसीएल ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।

अन्य पढ़ें: IND vs ENG : चौथा टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।