జైశంకర్, రూబియో భేటీ..ట్రేడ్​ డీల్​పై హర్షం ఫెడ్ ఛైర్మన్‌గా కెవిన్ వార్ష్.. గ్లోబల్ మార్కెట్లలో ప్రకంపనలు H-1B వీసా షాక్, లక్ష డాలర్ల ఫీజు ఘోర విమాన ప్రమాదం..15 దుర్మరణం కొత్త H-1B వీసా దరఖాస్తులను నిలిపివేసిన టెక్సాస్ 16 వేల మంది ఉద్యోగులకు లేఆప్స్ USలో మంచు తుఫాన్.. 29 మంది మృతి పెళ్లి వేడుకలో ఆత్మాహుతి దాడి ఇరాన్ వైపు భారీగా యుద్ధ నౌకలు చంద్రుడిపై హోటల్ ‘ఎప్‌స్టీన్’ ప్రకంపనలు ట్రంప్‌కు విజ్ఞప్తి చేసి యువకుడి ఆత్మహత్య జైశంకర్, రూబియో భేటీ..ట్రేడ్​ డీల్​పై హర్షం ఫెడ్ ఛైర్మన్‌గా కెవిన్ వార్ష్.. గ్లోబల్ మార్కెట్లలో ప్రకంపనలు H-1B వీసా షాక్, లక్ష డాలర్ల ఫీజు ఘోర విమాన ప్రమాదం..15 దుర్మరణం కొత్త H-1B వీసా దరఖాస్తులను నిలిపివేసిన టెక్సాస్ 16 వేల మంది ఉద్యోగులకు లేఆప్స్ USలో మంచు తుఫాన్.. 29 మంది మృతి పెళ్లి వేడుకలో ఆత్మాహుతి దాడి ఇరాన్ వైపు భారీగా యుద్ధ నౌకలు చంద్రుడిపై హోటల్ ‘ఎప్‌స్టీన్’ ప్రకంపనలు ట్రంప్‌కు విజ్ఞప్తి చేసి యువకుడి ఆత్మహత్య

USA- अमेरिका में अवैध रूप से ट्रक चलाते 30 भारतीय समेत 49 प्रवासी गिरफ्तार

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: December 25, 2025 • 11:49 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

वाशिंगटन । अमेरिकी सीमा सुरक्षा बलों ने कैलिफोर्निया में एक व्यापक अभियान चलाते हुए 49 अवैध प्रवासियों को हिरासत में लिया है। इनमें 30 भारतीय नागरिक शामिल हैं। ये सभी बिना वैध दस्तावेजों के अमेरिका में रह रहे थे और कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस (CDL) का इस्तेमाल कर बड़े सेमी-ट्रक चला रहे थे।

एल सेंट्रो सेक्टर में चला व्यापक अभियान

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई एल सेंट्रो सेक्टर (L Centro Sector) के एजेंटों द्वारा की गई। हाल के हफ्तों में विभिन्न इमिग्रेशन चेकपॉइंट्स और अंतर-एजेंसी अभियानों के दौरान यह कार्रवाई अंजाम दी गई।

हाईवे चेकपॉइंट्स पर सघन जांच

23 नवंबर से 12 दिसंबर के बीच, इंडियो स्टेशन के सुरक्षा कर्मियों ने हाईवे 86 और 111 पर स्थित इमिग्रेशन चेकपॉइंट्स पर वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान 42 ऐसे ड्राइवरों को पकड़ा गया, जो अवैध रूप से सीमा पार कर अमेरिका आए थे और ट्रकिंग व्यवसाय में लगे थे।

गिरफ्तार प्रवासियों में 30 भारतीय शामिल

पकड़े गए ड्राइवरों में 30 भारतीय मूल के पाए गए। शेष गिरफ्तार प्रवासी एल साल्वाडोर, चीन, रूस, सोमालिया, तुर्की, यूक्रेन, हैती और मैक्सिको (Maxico) जैसे देशों से संबंधित हैं।

ऑपरेशन हाईवे सेंटिनल में भी हुई कार्रवाई

10 और 11 दिसंबर को सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन हाईवे सेंटिनल में हिस्सा लिया। यह दो दिवसीय संयुक्त अभियान ओंटारियो और फॉन्टाना क्षेत्रों में चलाया गया, जिसका उद्देश्य इमिग्रेशन नियमों का उल्लंघन कर अवैध प्रवासियों को रोजगार देने वाली ट्रकिंग कंपनियों पर शिकंजा कसना था।

कमर्शियल लाइसेंस के साथ 45 प्रवासी पकड़े गए

इस विशेष अभियान में 45 अवैध प्रवासियों को कमर्शियल लाइसेंस के साथ पकड़ा गया। इनमें से कई गिरफ्तारियां इंडियो स्टेशन के एजेंटों ने कीं। गिरफ्तार लोगों में ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के नागरिक भी शामिल हैं।

सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चिंता

सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान सीमा संकट से उत्पन्न गंभीर खतरों को उजागर करता है। विभाग के अनुसार, जिन राज्यों ने बिना उचित सत्यापन के भारी वाहन चलाने के लाइसेंस जारी किए, उन्होंने सड़क सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने में लापरवाही बरती है।

घातक हादसों के बाद बढ़ाई गई सख्ती

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे। हाल के दिनों में अमेरिका में हुए कई घातक सड़क हादसों में अवैध रूप से लाइसेंस प्राप्त प्रवासियों द्वारा चलाए जा रहे सेमी-ट्रक शामिल थे। इसी के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई।

Read also : दक्षिण मध्य रेलवे पर क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न

39 कमर्शियल लाइसेंस बरामद

पकड़े गए व्यक्तियों के पास से कुल 39 कमर्शियल लाइसेंस बरामद हुए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से 31 लाइसेंस कैलिफोर्निया राज्य द्वारा जारी किए गए थे। इसके अलावा फ्लोरिडा, न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और इलिनॉय जैसे राज्यों से भी लाइसेंस जारी पाए गए।

Read More :

# L Centro Sector News #Breaking News in Hindi #CDL News #Hindi News #Indio Station News #Latest news #Maxico News #Tazikistan News #Ujbekistan News

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.