हॉर्मुज को लेकर बढ़ा तनाव
Hormuz Strait tension : हॉर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि इस क्षेत्र में नौसैनिक नाकाबंदी जारी रहेगी। इसके तुरंत बाद ईरान की ओर से कड़ी चेतावनी सामने आई, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है।
ईरान की सख्त चेतावनी
ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर घालिबाफ ने कहा कि अगर अमेरिकी नाकाबंदी जारी रहती है तो हॉर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से बंद किया जा सकता है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि इस मार्ग से वही जहाज गुजर सकेंगे जिन्हें ईरान की अनुमति होगी। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया नहीं बल्कि जमीनी हालात ही तय करेंगे कि यह मार्ग खुला रहेगा या नहीं।
अन्य पढ़े: National- हरिवंश को फिर मिली जिम्मेदारी, तीसरी बार बने राज्यसभा उपसभापति
तेल आपूर्ति पर असर
हॉर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया की तेल आपूर्ति के लिए बेहद (Hormuz Strait tension) महत्वपूर्ण मार्ग है। दुनिया का लगभग पांचवां हिस्सा तेल इसी रास्ते से गुजरता है। पिछले दो महीनों तक इस मार्ग के बंद रहने से वैश्विक तेल कीमतों और सप्लाई पर बड़ा असर पड़ा था। हालांकि ईरान ने अब व्यापारिक जहाजों के लिए रास्ता खोलने की घोषणा की है, लेकिन सुरक्षा की स्पष्ट गारंटी मिलने तक कई शिपिंग कंपनियां संचालन शुरू करने से हिचक रही हैं।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :