జైశంకర్, రూబియో భేటీ..ట్రేడ్​ డీల్​పై హర్షం ఫెడ్ ఛైర్మన్‌గా కెవిన్ వార్ష్.. గ్లోబల్ మార్కెట్లలో ప్రకంపనలు H-1B వీసా షాక్, లక్ష డాలర్ల ఫీజు ఘోర విమాన ప్రమాదం..15 దుర్మరణం కొత్త H-1B వీసా దరఖాస్తులను నిలిపివేసిన టెక్సాస్ 16 వేల మంది ఉద్యోగులకు లేఆప్స్ USలో మంచు తుఫాన్.. 29 మంది మృతి పెళ్లి వేడుకలో ఆత్మాహుతి దాడి ఇరాన్ వైపు భారీగా యుద్ధ నౌకలు చంద్రుడిపై హోటల్ ‘ఎప్‌స్టీన్’ ప్రకంపనలు ట్రంప్‌కు విజ్ఞప్తి చేసి యువకుడి ఆత్మహత్య జైశంకర్, రూబియో భేటీ..ట్రేడ్​ డీల్​పై హర్షం ఫెడ్ ఛైర్మన్‌గా కెవిన్ వార్ష్.. గ్లోబల్ మార్కెట్లలో ప్రకంపనలు H-1B వీసా షాక్, లక్ష డాలర్ల ఫీజు ఘోర విమాన ప్రమాదం..15 దుర్మరణం కొత్త H-1B వీసా దరఖాస్తులను నిలిపివేసిన టెక్సాస్ 16 వేల మంది ఉద్యోగులకు లేఆప్స్ USలో మంచు తుఫాన్.. 29 మంది మృతి పెళ్లి వేడుకలో ఆత్మాహుతి దాడి ఇరాన్ వైపు భారీగా యుద్ధ నౌకలు చంద్రుడిపై హోటల్ ‘ఎప్‌స్టీన్’ ప్రకంపనలు ట్రంప్‌కు విజ్ఞప్తి చేసి యువకుడి ఆత్మహత్య

International : पाक के बाद अब मिस्र भी खरीदेगा चीनी फाइटर जेट जे-35

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: May 26, 2025 • 12:20 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

कायरो। पाकिस्तान के बाद एक और इस्लामिक देश चीनी फिफ्थ जेनरेशन स्टील्थ फाइटर जेट में गहरी दिलचस्पी दिखा रहा है। मिस्र एयरफोर्स के एक हाई रैंकिंग ऑफिसर ने चीन के एडवांस जे-35 स्टील्थ लड़ाकू विमान में गहरी दिलचस्पी दिखाई है। अगर मिस्र, वाकई चीनी फाइटर जेट खरीदने की दिशा में आगे बढ़ता है तो ये उसकी सैन्य खरीद रणनीति में बहुत बड़े बदलाव की तरफ इशारा होगा।

पाकिस्तान एयरफोर्स ने 40 जे-35 फाइटर जेट का ऑर्डर चीन को दिया था

पाकिस्तान ने पिछले साल जनवरी में चीनी स्टील्थ फाइटर जेट जे-35 खरीदने की घोषणा की थी। पिछले साल दिसंबर में पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला था कि पाकिस्तान एयरफोर्स ने 40 जे-35 फाइटर जेट का ऑर्डर चीन को दिया था। वहीं इस महीने भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पता चला है कि चीन, पाकिस्तान को अगले दो से 3 महीनों में जे-35 फाइटर जेट्स की कुछ यूनिट्स सौंपने वाला है।

मोरक्को स्थित आउटलेट डिफेंस अरेबिक की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मिस्र की वायु सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल महमूद फुआद अब्देल गवाद ने चीन के साथ वादी अबू रिश एयर बेस पर आयोजित द्विपक्षीय अभ्यास ईगल्स ऑफ सिविलाइजेशन 2025 के दौरान जे-35 को लेकर काफी देर तक बातचीत की है।

चीनी फाइटर जेट को लेकर दिख रहे थे काफी उत्सुक

इस दौरान उन्होंने चीनी फाइटर जेट को लेकर काफी उत्सुक दिख रहे थे। इसके अलावा चीनी अधिकारी भी काफी दिलचस्पी से अपने विमान की जानकारियां मिस्र एयरफोर्स के अधिकारी को दे रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक मिस्र और फ्रांस के बीच राफेल लड़ाकू विमान को लेकर बातचीत चल रही है। जिसमें मिस्र, फ्रांस से टेक्नोलॉजी ट्रांसफर पर भी बात कर रहा है। ऐसे में अब मिस्र में फ्रांसीसी राफेल और जे-35 के बीच दिलचस्प मुकाबला होने की संभावना है। बता दें कि चीन का एक पांचवीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर जेट है।

दुश्मन के फाइटर से लड़ सकता है और जमीन पर हमला भी कर सकता है

इसे शेनयांग एयरक्राफ्ट कॉर्पोरेशन ने डेवलप किया है। यह लड़ाकू विमान खास तौर पर स्टील्थ क्षमता, हाई-टेक एवियोनिक्स और मल्टी-रोल मिशनों के लिए डिजाइन किया गया है, यानी यह दुश्मन के रडार से बच सकता है, दुश्मन के फाइटर से लड़ सकता है और जमीन पर हमला भी कर सकता है।

इसमें रडार, इंफ्रारेड ट्रैकिंग, और डिजिटल कॉकपिट है

इसमें दुश्मन के रडार से बचने के लिए खास आकृति और कोटिंग की गई है। ये डबल इंजन फाइटर जेट है और इसमें रडार, इंफ्रारेड ट्रैकिंग, और डिजिटल कॉकपिट है। क्या मिस्र खरीदेगा चीनी स्टील्थ फाइटर जेट? फिलहाल इस रिपोर्ट की ना तो मिस्र की तरफ से और ना ही चीन की तरफ से पुष्टि की गई है। लेकिन मिडिल ईस्ट में ये बहुत बड़े जियो-पॉलिटिकल बदलाव की तरफ इशारा करता है। क्योंकि इजरायल पहले से ही अमेरिकी एफ-35 स्टील्थ फाइटर जेट ऑपरेट करता है।

इस साल अप्रैल महीने में पहली बार मिस्र और चीन की वायुसेना ने ईगल्स ऑफ़ सिविलाइज़ेशन 2025 नाम से संयुक्त एयरफोर्स ज्वाइंट एक्सरसाइज का आयोजन किया था। जो बताता है कि दोनों देशों की वायुसेना करीब आ रही हैं।

Read more : पाकिस्तान में तूफान का तांडव, मकान ढहे, 20 की मौत

# international # Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews delhi latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.