USA- ईरान के शांति प्रस्ताव पर भड़के ट्रंप, बोले- यह बिल्कुल स्वीकार नहीं

Read Time:  1 min
ट्रंप
ट्रंप
FONT SIZE
GET APP

वाशिंगटन। (Donald Trump) ने ईरान के नए शांति प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा है कि यह प्रस्ताव अमेरिका के लिए स्वीकार्य नहीं है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (Social Media Platform) ट्रुथ सोशल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि उन्होंने ईरानी प्रतिनिधियों का जवाब पढ़ा, लेकिन उन्हें यह बिल्कुल पसंद नहीं आया।

पाकिस्तान के जरिए अमेरिका तक पहुंचा प्रस्ताव

ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Iran ने रविवार को (Pakistan) के माध्यम से अमेरिका को अपना नया प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव में युद्ध समाप्त करने, फारस की खाड़ी और Strait of Hormuz में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने, प्रतिबंध हटाने और परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत आगे बढ़ाने की बात कही गई थी।

अमेरिका ने रखी थीं कड़ी शर्तें

रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका ने इस सप्ताह ईरान को 14 सूत्रीय प्रस्ताव सौंपा था। इसके तहत ईरान को कम से कम 12 वर्षों तक यूरेनियम संवर्धन रोकना होगा और अपने पास मौजूद करीब 440 किलो 60 फीसदी एनरिच्ड यूरेनियम अमेरिका को सौंपना होगा। इसके बदले अमेरिका ने प्रतिबंधों में ढील देने, ईरान की फ्रीज की गई अरबों डॉलर की संपत्तियां जारी करने और ईरानी बंदरगाहों पर लगी नौसैनिक नाकेबंदी हटाने का प्रस्ताव दिया था।

परमाणु कार्यक्रम पर समझौते को तैयार नहीं ईरान

रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम और हाईली एनरिच्ड यूरेनियम को पूरी तरह छोड़ने के पक्ष में नहीं है। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि उनका जवाब सकारात्मक और व्यावहारिक है तथा अब फैसला अमेरिका को करना है।

अन्य पढ़े: Rakul Preet Singh : गिर जंगल में रकुल की वॉक.. विवाद पर सफाई

सीजफायर पर अब भी बनी हुई है अनिश्चितता

दोनों देशों के बीच 8 अप्रैल से लागू युद्धविराम को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। अभी तक किसी भी पक्ष ने सीजफायर समाप्त होने की औपचारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन लगातार बढ़ते तनाव के कारण हालात फिर से बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।