తెలుగు | Epaper

USA : बिल गेट्स की बेटी फीबी गेट्स नए रिश्ते को लेकर सुर्खियों में

Anuj Kumar
Anuj Kumar
USA : बिल गेट्स की बेटी फीबी गेट्स नए रिश्ते को लेकर सुर्खियों में

वाशिंगटन। माइक्रोसॉफ्ट संस्थापक बिल गेट्स (Bill Gates) की बेटी फीबी गेट्स (Phoebe Gates) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने दो साल पुराने रिश्ते को खत्म कर दिया है। फीबी का रिश्ता आर्थर डोनाल्ड से था, जो बीटल्स गायक पॉल मैककार्टनी के पोते हैं। लेकिन अब फीबी ने एक नए बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप की पुष्टि की है।

नया रिलेशनशिप

फीबी ने अपने पॉडकास्ट “द बर्नट्स” में खुलासा किया कि वह एक ऐसे शख्स को डेट कर रही हैं, जिसका सोशल मीडिया से कोई लेना-देना नहीं है। फीबी के मुताबिक यही बात उन्हें सबसे ज्यादा आकर्षित करती है, क्योंकि आज के दौर में ज्यादातर रिश्ते ऑनलाइन दुनिया (Online Dunia) से प्रभावित होते हैं। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए बिल्कुल नया है और अब तक का सबसे बेहतरीन अनुभव है।

फीबी का करियर और नेटवर्थ

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाली फीबी ने टेक्नोलॉजी और आर्ट, दोनों क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है। वह आंत्रप्रेन्योर और पॉडकास्ट होस्ट होने के साथ-साथ लाइफस्टाइल प्रोजेक्ट्स से भी जुड़ी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 20 मिलियन डॉलर (लगभग 165 करोड़ रुपये) है।

पिछले रिश्ते भी रहे चर्चा में

फीबी का नाम पहले भी कई हाई-प्रोफाइल रिश्तों से जुड़ चुका है। आर्थर डोनाल्ड से पहले वह स्टैनफोर्ड के छात्र रॉबर्ट रॉस को डेट कर चुकी थीं। वहीं, डोनाल्ड का नाम हॉलीवुड अभिनेत्री रीज विदरस्पून की बेटी एवा फिलिप के साथ भी जोड़ा गया था।

फैंस की प्रतिक्रिया

फीबी के नए रिश्ते की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कुछ लोग इसे ताजगी भरा बदलाव मान रहे हैं, तो कुछ हैरान हैं कि बिल गेट्स की बेटी का नया पार्टनर पूरी तरह ऑफलाइन है।

Read More :

40 मिनट इंतज़ार के बाद पुतिन की मीटिंग में पहुँचे पाक पीएम वीडियो वायरल…

40 मिनट इंतज़ार के बाद पुतिन की मीटिंग में पहुँचे पाक पीएम वीडियो वायरल…

पुतिन की मीटिंग में जबरन घुसे पाकिस्तानी PM शहबाज़ शरीफ

पुतिन की मीटिंग में जबरन घुसे पाकिस्तानी PM शहबाज़ शरीफ

सैन फ्रांसिस्को में भयावह गैस विस्फोट

सैन फ्रांसिस्को में भयावह गैस विस्फोट

ट्रम्प की बीमारी की अफवाहों का खंडन

ट्रम्प की बीमारी की अफवाहों का खंडन

Dhaka-खालिदा जिया की हालत नाजुक, वेंटिलेटर सपोर्ट पर भर्ती

Dhaka-खालिदा जिया की हालत नाजुक, वेंटिलेटर सपोर्ट पर भर्ती

भारत–अमेरिका ट्रेड डील पर साइन? पीयूष गोयल का बड़ा बयान…

भारत–अमेरिका ट्रेड डील पर साइन? पीयूष गोयल का बड़ा बयान…

बांग्लादेश में 12 फरवरी को जनता चुनेगी नई सरकार, यूनुस पर भी नजरें

बांग्लादेश में 12 फरवरी को जनता चुनेगी नई सरकार, यूनुस पर भी नजरें

अमेरिका में $1 मिलियन में ‘ट्रम्प गोल्ड कार्ड’

अमेरिका में $1 मिलियन में ‘ट्रम्प गोल्ड कार्ड’

बांग्लादेश में 12 फरवरी 2026 को होंगे आम चुनाव

बांग्लादेश में 12 फरवरी 2026 को होंगे आम चुनाव

म्यांमार में अस्पताल पर सैन्य हवाई हमला, 31 की मौत और 70 घायल

म्यांमार में अस्पताल पर सैन्य हवाई हमला, 31 की मौत और 70 घायल

पाकिस्तान: पूर्व ISI चीफ फैज़ हमीद को 14 साल की सज़ा

पाकिस्तान: पूर्व ISI चीफ फैज़ हमीद को 14 साल की सज़ा

मेक्सिको ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया

मेक्सिको ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870