Google Doodle Republic Day : भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रसिद्ध सर्च इंजन Google ने एक खास डूडल जारी कर शुभकामनाएं दीं। यह डूडल भारत की अंतरिक्ष अनुसंधान संस्था ISRO की ऐतिहासिक उपलब्धियों को दर्शाता है। रंगीन और रचनात्मक अंदाज़ में तैयार यह डूडल अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की प्रगति को उजागर करता है।
अन्य पढ़े: आधार विजन 2032: अब फिंगरप्रिंट की जगह चेहरे से होगी पहचान
डूडल में गगनयान और चंद्रयान जैसे महत्वपूर्ण इसरो (Google Doodle Republic Day) मिशनों को दर्शाया गया है। इसमें अंतरिक्ष, ग्रहों, कक्षाओं और उपग्रहों के डिजाइन शामिल हैं, जिन्हें तिरंगे के रंगों में सजाया गया है। ‘गूगल’ शब्द के ‘एल’ अक्षर को आसमान की ओर उड़ते रॉकेट के रूप में दिखाया गया है, जो भारतीय वैज्ञानिकों की तकनीकी उपलब्धियों का प्रतीक बनकर उभरा है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :