USA- अमेरिकी दबाव के बीच ईरान की नई चाल, समुद्र में जहाजों को बनाया तैरता तेल भंडार

Read Time:  1 min
अमेरिकी
अमेरिकी
FONT SIZE
GET APP

तेहरान। ईरान पर अमेरिकी ब्लॉकेड (Americi Blocked) और सख्त आर्थिक पाबंदियों का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। तेल निर्यात लगभग ठप हो चुका है और देश के जमीनी भंडार पूरी तरह भर गए हैं। ऐसे में ईरान (Iran) ने संकट से निपटने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाते हुए समुद्र में खड़े टैंकरों को ही तैरते तेल गोदाम में बदल दिया है।

टैंकर बने ‘फ्लोटिंग स्टोरेज’, नई रणनीति

तेहरान ने अपनी मुख्य पाइपलाइनों और उत्पादन को बंद करने के बजाय पुराने और विशाल जहाजों को फ्लोटिंग स्टोरेज (Floating Storage) में तब्दील कर दिया है। इन टैंकरों में रोजाना लाखों बैरल तेल भरा जा रहा है, ताकि उत्पादन जारी रखा जा सके और भंडारण की समस्या से बचा जा सके।

खार्ग आइलैंड बना रणनीति का केंद्र

ईरान के कुल तेल निर्यात का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा खार्ग आइलैंड से होकर गुजरता है, जहां अमेरिकी नौसेना की कड़ी निगरानी बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय जलसीमा में खड़े इन जहाजों पर सीधे कार्रवाई करना तकनीकी और कानूनी रूप से जटिल माना जा रहा है।

उत्पादन रोकना ईरान के लिए बड़ा जोखिम

विशेषज्ञों का मानना है कि तेल कुओं का उत्पादन बंद करना ईरान के लिए नुकसानदेह हो सकता है, क्योंकि दोबारा शुरू करने में भारी लागत और तकनीकी चुनौतियां आती हैं। इसी कारण ईरान फिलहाल समुद्र में ही भंडारण कर समय खरीदने की कोशिश कर रहा है।

सीमित क्षमता, जल्द समाधान की जरूरत

हालांकि यह रणनीति ज्यादा समय तक कारगर नहीं रह सकती। टैंकरों की भंडारण क्षमता सीमित है और यदि जल्द कोई कूटनीतिक समाधान नहीं निकला, तो ईरान को उत्पादन घटाने या रोकने पर मजबूर होना पड़ सकता है।

वैश्विक बाजार पर दिखने लगा असर

इस तनाव का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। होर्मुज जलडमरूमध्य, जिसे वैश्विक तेल व्यापार की जीवनरेखा माना जाता है, वहां जहाजों की आवाजाही काफी कम हो गई है। सामान्य दिनों में जहां रोजाना करीब 140 जहाज गुजरते थे, वहीं अब यह संख्या घटकर बेहद कम रह गई है।

अन्य पढ़े: वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुरक्षित और आकर्षक निवेश

तेल की कीमतों में उछाल, बढ़ी चिंता

आपूर्ति संकट के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। जापान सहित कई विकसित देश अब वैकल्पिक स्रोतों की तलाश में जुट गए हैं, क्योंकि उन्हें आशंका है कि यह तनाव बड़े संघर्ष का रूप ले सकता है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।