मुंबई में एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां फूड पॉइजनिंग की आशंका के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।
खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत
- परिवार ने बिरयानी और तरबूज का सेवन किया था
- इसके कुछ समय बाद सभी की तबीयत अचानक खराब हो गई
- उल्टी और पेट दर्द की शिकायत के बाद हालत गंभीर हो गई
Family Died Of Food Poisoning: मुंबई के पायधुनी में फूड पॉइजनिंग (Food Poisoning) ने एक हंसते-खेलते परिवार को खत्म कर दिया. अब्दुल्ला डोकाडिया, उनकी पत्नी और दो बेटियों की बिरयानी और तरबूज खाने के बाद तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि यह साफ हो सके कि मौत की असली वजह क्या थी?
फूड सेफ्टी पर सवाल
Mumbai News: मुंबई के पायधुनी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां फूड पॉइजनिंग के चलते एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में पति-पत्नी और उनकी दो मासूम बेटियां शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान (Abdullah Dokadia) अब्दुल्ला डोकाडिया (40), उनकी पत्नी नसरीन डोकाडिया (35), और बेटियों आयशा (16) व जैनब (13) के रूप में हुई है।
मौत से पहले परिवार के एक सदस्य ने पुलिस को बयान दिया
मौत से पहले परिवार के एक सदस्य ने पुलिस को बयान दिया कि रात के भोजन में पूरे परिवार ने एक साथ पहले बिरयानी खाई थी और उसके कुछ देर बाद तरबूज (वॉटरमैलन) का सेवन किया था. भोजन के कुछ समय बाद ही परिवार के सभी सदस्यों की तबीयत बिगड़ने लगी. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक-एक कर चारों ने दम तोड़ दिया।
अन्य पढ़े: National- ट्रंप पर हमले की कोशिश से भारत में सियासी बवाल, कांग्रेस विधायक के बयान से बढ़ा विवाद
मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है. हालांकि, परिवार ने बिरयानी और तरबूज के सेवन की बात कही है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. क्या भोजन में कोई जहरीला पदार्थ था या यह दो अलग-अलग खाद्य पदार्थों के मेल का परिणाम है, यह अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा. फिलहाल, पायधुनी पुलिस ने दुर्घटनावश मौत (ADR) का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अन्य पढ़े: