Amazon data center issue : ईरान का निशाना अमेज़न डेटा सेंटर? बढ़ी हलचल

Read Time:  1 min
Amazon data center issue
Amazon data center issue
FONT SIZE
GET APP

Amazon data center issue : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच टेक दिग्गज Amazon के डेटा सेंटरों में तकनीकी बाधाएं सामने आई हैं। यूएई और बहरीन में स्थित Amazon Web Services (AWS) के क्लाउड यूनिट्स में सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित हुईं, जिससे कई कंपनियों के संचालन पर असर पड़ा।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यूएई में एक डेटा सेंटर के पास संदिग्ध घटना के बाद आग लग गई, जिसके चलते बिजली आपूर्ति बाधित हुई और क्लाउड सेवाएं ठप हो गईं। AWS ने ग्राहकों को वैकल्पिक रीजन का उपयोग करने की सलाह दी है।

अन्य पढ़े:  ईरान–इजराइल युद्ध के बीच दुबई में फंसे चार परिवार

कुछ घंटों बाद बहरीन में भी इसी तरह की कनेक्टिविटी (Amazon data center issue) समस्या सामने आई। इस दौरान ईरान के ड्रोन हमलों की खबरें सामने आने से इन घटनाओं को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, अमेज़न ने आधिकारिक रूप से किसी हमले की पुष्टि नहीं की है।

विश्लेषकों का मानना है कि क्षेत्रीय तनाव और तकनीकी ढांचे की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Sai Kiran

लेखक परिचय

Sai Kiran

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।