Bondi Beach shooting : ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुई बॉन्डी बीच फायरिंग को लेकर आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) ने विवादास्पद बयान दिया है। रॉयटर्स के मुताबिक, ISIS ने इस हमले को “गर्व की बात” बताया, हालांकि उसने इस घटना की जिम्मेदारी लेने से परहेज किया।
ISIS ने यह टिप्पणी हनुक्का समारोह के दौरान हुई फायरिंग को लेकर अपने टेलीग्राम चैनल पर प्रकाशित एक लेख में की। इस हमले में 15 लोगों की मौत हुई थी। बावजूद इसके, संगठन ने यह स्पष्ट नहीं किया कि उसने हमले को अंजाम दिया।
News Hindi : सर्वश्रेष्ठ पत्रिकाओं को 8 शील्ड प्रदान की गईं
अधिकारियों के अनुसार, यह हमला पिता–पुत्र की जोड़ी द्वारा किया गया था और यह ISIS की विचारधारा से प्रेरित प्रतीत होता है। आरोपियों में से साजिद अकरम (50) पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया, जबकि उसका बेटा नावेद अकरम (24) गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।
कोमा से बाहर आने के बाद नावेद पर हत्या और (Bondi Beach shooting) आतंकवाद से जुड़े कुल 59 आरोप लगाए गए हैं। अदालत ने गुरुवार को इस मामले की सुनवाई अप्रैल 2026 तक के लिए स्थगित कर दी। इस बीच पुलिस ऑस्ट्रेलिया में मौजूद ISIS नेटवर्क की जांच कर रही है।
तेलंगाना पुलिस के अनुसार, साजिद अकरम मूल रूप से हैदराबाद का रहने वाला था और उसके पास भारतीय पासपोर्ट था। वह 1998 में ऑस्ट्रेलिया चला गया था और बीते 27 वर्षों में उसका भारत में अपने रिश्तेदारों से बहुत सीमित संपर्क रहा।
घटना के बाद ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने हेट स्पीच और हिंसा को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे कानून लाने पर विचार कर रही है, जिससे हेट स्पीच फैलाने वालों पर कार्रवाई करना आसान होगा। साथ ही वीजा रद्द करने और सजा बढ़ाने जैसे प्रावधान भी शामिल किए जाएंगे।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :