News Hindi : अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 44 किलो गांजा जब्त

Read Time:  1 min
गांजा
गांजा
FONT SIZE
GET APP

हैदराबाद । विशाखापत्तनम (AP ) से दिल्ली ले जाया जा 9 रहा अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का एक बड़ा रैकेट सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया है। रेलवे पुलिस (GRP ) सिकंदराबाद, ईगल टीम (टीजीएएनबी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त कार्रवाई में दो पुरुष गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 44.854 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 22,42,700 रुपए बताई जा रही है।

मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अचानक चेकिंग अभियान चला

पुलिस के अनुसार, 17 दिसंबर 2025 को सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अचानक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नार्को डॉग की मदद से दो आरोपियों को उस समय पकड़ा गया, जब वे गांजा लेकर दिल्ली जाने की कोशिश कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में मिंटू (29 वर्ष), निवासी जे.जे. कॉलोनी, मदनपुर खादर, सरिता विहार, दक्षिण दिल्ली, नूर आलम (22 वर्ष), निवासी जे.जे. कॉलोनी, मदनपुर खादर, सरिता विहार, दक्षिण दिल्ली शामिल है।

दिल्ली निवासी मुख्य गांजा तस्कर रहमान फरार

इस मामले में मुख्य तस्कर रहमान (दिल्ली निवासी) फरार है। पुलिस जांच में सामने आया कि मिंटू एक आदतन गांजा तस्कर है। वह मार्च 2024 में सरिता विहार थाना, दक्षिण दिल्ली में एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार होकर जेल गया था और दिसंबर 2024 में रिहा हुआ था। रिहाई के बाद उसने फिर से मोटे मुनाफे के लालच में फरार आरोपी रहमान के कहने पर गांजा ढोने के लिए हामी भरी और इस योजना में नूर आलम को भी शामिल किया। योजना के अनुसार दोनों आरोपी 7 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली से विशाखापत्तनम पहुंचे, वहां से विजयनगरम गए और कुछ दिन ठहरे।

दो शोल्डर बैग में लगभग 44 किलो गांजा भरा हुआ था

16 दिसंबर 2025 को उन्हें दो ट्रॉली सूटकेस और दो शोल्डर बैग दिए गए, जिनमें लगभग 44 किलो गांजा भरा हुआ था। इसके बाद वे विजयनगरम से विशाखापत्तनम पहुंचे और कोणार्क एक्सप्रेस से सिकंदराबाद आए। यहां से वे दक्षिण एक्सप्रेस के जरिए दिल्ली जाने वाले थे। जब आरोपी सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर दक्षिण एक्सप्रेस के लिए तत्काल टिकट बुक कराने की कोशिश कर रहे थे, तभी दोपहर करीब 1:40 बजे रेलवे पुलिस ने उन्हें गांजा सहित पकड़ लिया।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Ajay Kumar Shukla

लेखक परिचय

Ajay Kumar Shukla

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।