रूस के युवाओं के लिए पुतिन का बड़ा ऐलान
Russia Loan Waiver : यूक्रेन युद्ध के लगातार जारी रहने के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने बड़ा फैसला लिया है। रूसी सेना में शामिल होने वाले नए सैनिकों के लिए भारी कर्ज माफी योजना लागू की गई है। इस फैसले के तहत सेना में भर्ती होने वाले युवाओं को आर्थिक राहत देने के लिए आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं।
करोड़ों तक का कर्ज होगा माफ
नई योजना के अनुसार सेना में भर्ती होने वाले लोगों के पुराने कर्ज को रूस सरकार पूरी तरह खत्म कर देगी। अधिकतम 10 मिलियन रूबल तक का कर्ज माफ किया जाएगा, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 1.33 करोड़ रुपये के बराबर है। सिर्फ सैनिक ही नहीं, बल्कि उसकी पत्नी के नाम पर मौजूद पुराने कर्ज भी इस योजना में शामिल होंगे। हालांकि इसके लिए कम से कम एक साल तक सेना में सेवा देने का अनुबंध करना जरूरी होगा।
अन्य पढ़े: Trump on PM Modi – डोनाल्ड ट्रंप बोले- नरेंद्र मोदी महान नेता, भारत-अमेरिका रिश्ते सबसे मजबूत
युद्ध के लिए सैनिक जुटाने की तैयारी
रूस सरकार ने साफ किया है कि यह योजना हर व्यक्ति पर लागू नहीं होगी। केवल एक मई से पहले लिए गए और (Russia Loan Waiver) रिकवरी प्रक्रिया में चल रहे कर्ज ही माफ किए जाएंगे। यदि कोई सैनिक युद्ध में मारा जाता है या स्थायी रूप से विकलांग हो जाता है, तो उसके परिवार के सभी कर्ज पूरी तरह समाप्त कर दिए जाएंगे। विश्लेषकों का मानना है कि यूक्रेन युद्ध के लंबे खिंचने के कारण रूस अब सेना में नए लोगों को जोड़ने के लिए आर्थिक प्रलोभन दे रहा है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :