पाकिस्तान में तेज भूकंप
Pakistan Earthquake : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के झेलम जिले में तेज भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.8 दर्ज की गई। अचानक धरती हिलने से लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
गांवों में ज्यादा तबाही
भूकंप का असर खासतौर पर जलालपुर शरीफ और आसपास के गांवों में ज्यादा देखा गया। कमजोर मकानों की दीवारें और छतें गिरने से कई लोग मलबे में फंस गए। कई घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कुछ इलाकों में संचार व्यवस्था भी प्रभावित हुई, जिससे राहत कार्यों में दिक्कतें आईं।
अन्य पढ़े: ग्रे मार्केट में भारी डिमांड, निवेश का आज अंतिम मौका
राहत और बचाव कार्य जारी
सूचना मिलते ही राहत दल और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती (Pakistan Earthquake) कराया गया है। प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन कर रहा है। फिलहाल इस घटना से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आना बाकी है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :