తెలుగు | Epaper

IRAN से जंग लड़ने में इजराइल को प्रतिदिन 725 मिलियन डॉलर का नुकसान

Anuj Kumar
Anuj Kumar
IRAN से जंग लड़ने में इजराइल को प्रतिदिन 725 मिलियन डॉलर का नुकसान

तेल अवीव। ईरान और इजराइल (IRAN AND ISRAEL) के बीच जंग सिर्फ सैन्य नहीं है अब यह आर्थिक संकट में बदलती जा रही है। मीडिया रिपोर्ट (Media Report) में पूर्व इजराइली रक्षा सलाहकार के मुताबिक इजराइल को युद्ध लड़ने में रोज 725 मिलियन डॉलर यानी करीब 6,000 करोड़ (6000 Carore) खर्च हो रहा है जो आर्थिक दृष्टि से काफी नुकसान दर्शाता है। इसमें केवल मिसाइल, जेट ईंधन, बमबारी और सैनिक तैनाती जैसे सीधे खर्च शामिल हैं।

2025 में पहले से तय बजट घाटे की सीमा 4.9 फीसदी से बढ़ सकता है

पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर को हुए नुकसान और प्रोडक्टिविटी में गिरावट को भी जोड़ा जाए, तो असल खर्च इससे कहीं ज्यादा है। इजराइली वित्त मंत्रालय ने 2025 में जीडीपी ग्रोथ रेट का अनुमान 4.3 फीसदी से घटाकर 3.6 फीसदी कर दिया है। वहीं 2025 में पहले से तय बजट घाटे की सीमा 4.9 फीसदी से बढ़ सकता है। 13 जून को ईरान पर हमले के बाद पहले दो दिन में इजराइल का खर्च 1.45 अरब डॉलर यानी करीब 12,500 करोड़ तक पहुंच गया था।

जीडीपी का 4.9 फीसदी यानी करीब 27.6 अरब डॉलर थी

इसमें से 593 मिलियन डॉलर करीब 5 हजार करोड़ बमबारी और जेट ईंधन और बाकी रक्षा संचालन पर ख्रर्च हुए। इजराइल के वित्त मंत्रालय ने 2025 के लिए जो बजट घाटे की सीमा तय की थी, वह जीडीपी का 4.9 फीसदी यानी करीब 27.6 अरब डॉलर थी, लेकिन यह अनुमान ईरान के साथ नया युद्ध शुरू होने से पहले का था। अब इजराइल का बजट घाटा और बढ़ सकता है। वहीं, इजराइल का रक्षा बजट पहले ही गाजा युद्ध में काफी खर्च हो चुका है।

इसी वजह से वित्त मंत्रालय ने 2025 में जीडीपी ग्रोथ रेट का अनुमान 4.3 फीसदी से घटाकर 3.6 फीसदी कर दिया है। इजराइल का रक्षा बजट 2023 के 15 अरब डॉलर से बढ़कर 2025 में 31 अरब डॉलर हो गया है, जो जीडीपी का करीब 7 फीसदी है जो दुनिया में यूक्रेन के बाद सबसे ज्यादा है। इससे स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे अहम क्षेत्र पिछड़ सकते हैं।

Read more : Nuclear Plants पर हमले से रेडियोधर्मी और रासायनिक प्रदूषण का खतरा

बांग्लादेश में बड़ा सड़क-जल हादसा

बांग्लादेश में बड़ा सड़क-जल हादसा

अफगान-पाक सीमा पर फिर छिड़ी जंग

अफगान-पाक सीमा पर फिर छिड़ी जंग

IRAN- ईरान का सख्त संदेश, खर्ग द्वीप पर हमला हुआ तो भारी पड़ेगा अंजाम

IRAN- ईरान का सख्त संदेश, खर्ग द्वीप पर हमला हुआ तो भारी पड़ेगा अंजाम

USA- वैश्विक तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरा, मई में शी जिनपिंग से होगी अहम मुलाकात

USA- वैश्विक तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरा, मई में शी जिनपिंग से होगी अहम मुलाकात

USA- अमेरिका की ईरान को सख्त चेतावनी- हार मानो, वरना होगा बड़ा हमला

USA- अमेरिका की ईरान को सख्त चेतावनी- हार मानो, वरना होगा बड़ा हमला

Dhaka- ईद से पहले बड़ा हादसा, ढाका जा रही बस नदी में गिरी, 16 लोगों की मौत

Dhaka- ईद से पहले बड़ा हादसा, ढाका जा रही बस नदी में गिरी, 16 लोगों की मौत

IRAN- ईरान का बड़ा फैसला, मित्र देशों के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति

IRAN- ईरान का बड़ा फैसला, मित्र देशों के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति

USA- आधुनिक युद्ध का नया चेहरा- साइबर और डिजिटल नेटवर्क बने सबसे बड़े हथियार

USA- आधुनिक युद्ध का नया चेहरा- साइबर और डिजिटल नेटवर्क बने सबसे बड़े हथियार

CHINA- होर्मुज की तालाबंदी भी नहीं रोक सकी चीन की रफ्तार- रूस बना नया ‘ईरान’

CHINA- होर्मुज की तालाबंदी भी नहीं रोक सकी चीन की रफ्तार- रूस बना नया ‘ईरान’

हिंद महासागर में चीन की बढ़ती मौजूदगी

हिंद महासागर में चीन की बढ़ती मौजूदगी

अर्जेंटीना से LPG सपोर्ट, भारत को बड़ी राहत

अर्जेंटीना से LPG सपोर्ट, भारत को बड़ी राहत

ईरान

ईरान

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870